ऊधमसिंहनगर-एशोसिएशन के सचिव धीरेन्द्र पाठक ने बताया कि एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल द्वारा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी,प्रशासनिक अधिकारी,प्रधान सहायक व वरिष्ठ सहायक के पदों पर 15 जून तक पदोन्नति करने व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी व प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति संशोधन करने व भविष्य में स्थानांतरण पदोन्नति व समायोजन में अनिवार्य रूप से काउंसिलिंग किये जाने हेतु दिनांक 11 फरवरी से आमरण-अनशन किया गया था।आमरण अनशन मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधमसिंह नगर के प्रांगण में किया गया था।उन्होंने बताया कि सातवें दिन शिक्षा निदेशक आर के कुंवर द्वारा संगठन को शीघ्र ही देहरादून वार्ता हेतु आमंत्रित करने की बात दूरभाष पर कहीं तथा सभी लंबित मामलों में सकारात्मक व त्वरित कार्रवाई की बात कही।इससे पूर्व विभाग द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति संशोधन की सूची भी जारी की तथा काउंसिलिंग के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया।सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी द्वारा आमरण अनशन के दृष्टिगत शिक्षा सचिव मीनाक्षी सुंदरम से वार्ता की और शीघ्र ही काउंसिलिंग आदेश निर्गत करने का अनुरोध किया गया।निदेशक के पत्र पर शिक्षा सचिव द्वारा कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।शिक्षा निदेशक को दूरभाष वार्ता में अवशेष मुख्य प्रशासनिक अधिकारी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी,प्रशासनिक अधिकारी व प्रधान सहायक के पद पर सभी प्रत्यावेदन को निस्तारित करने का अनुरोध किया गया है जिस पर विभाग द्वारा सकारात्मक कार्रवाई की बात कही है।श्री पाठक ने उम्मीद जताई है कि विभाग द्वारा सभी मामलों को निस्तारित कर दिया जायेगा।उन्होंने बताया कि शिक्षा अधिकारी के सकारात्मक निर्णय के दृष्टिगत आमरण अनशन के सातवें दिन आमरण अनशन को स्थगित कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि यदि विभाग द्वारा सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन पुनः आमरण अनशन के लिए बाध्य होगा।आमरण अनशन सातवें दिन तक चला।सातवें दिन सायं विधायक रूद्रपुर राजकुमार ठुकराल द्वारा जूस पिलाकर अनशन तोड़ा गया।आमरण अनशन के प्रथम चरण में सचिव कुमायूं मंडल धीरेन्द्र कुमार पाठक ,सचिव अल्मोड़ा पंकज जोशी,सचिव चंपावत रविन्द्र पांडेय , सचिव ऊधमसिंह नगर हरजीत,जिला अध्यक्ष पिथौरागढ़ सौरभ चंद शामिल रहे।आमरण अनशन कारियों के खराब स्वास्थ्य के बाद दो दिन मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती व बागेश्वर के जिलाध्यक्ष विजय रावत व सचिव इंद्रेश कोरंगा बैठे।श्री पाठक ने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा भी शिक्षा निदेशक को निर्देश दिए गए तथा पूर्व विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी द्वारा अनशन स्थल पर पहुंचकर सहयोग दिया गया तथा अस्पताल में भर्ती आंदोलन कारियों का भी हालचाल पूछा।सभी तीन मांगों सभी पदों पर पदोन्नति,सभी पदों पर पदोन्नति संशोधन व काउंसिलिंग हेतु कार्यवाही शुरू किए जाने हेतु कार्यवाही शुरू करने व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी,प्रशासनिक अधिकारी के पद पर एक एक संशोधन सूची जारी होने पर आमरण अनशन स्थगित कर दिया गया।शिक्षा निदेशक से शीघ्र ही वार्ता की जायेगी।जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप मेहता,उपाध्यक्ष मुकेश जोशी, जनपद नैनीताल के जिला उपाध्यक्ष कौशल गुणवंत,ऊधमसिंह नगर के अध्यक्ष वीरेन्द्र पांडेय,वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र खाती,अशोक शर्मा,पूर्व अध्यक्ष अमरदीप चौधरी,पूर्व सचिव प्रमोद पांडेय,प्रदीप यादव,मंडल पदाधिकारी अभिषेक मित्तल,मंडल पदाधिकारी जनपद चंपावत के अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश तड़ागी, भूपेंद्र देव ताऊ,पूर्व प्रांतीय पदाधिकारी ,कमल किशोर प्रांतीय पदाधिकारी द्वारा सहयोग दिया गया। लगभग सौ से अधिक विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा भी सहयोग दिया गया।शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय द्वारा भी शिक्षा निदेशक को सभी मामलों को निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।कुमाऊं मण्डल नैनीताल के अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती व मंडल सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा ऊधमसिंह कार्यकारिणी व सदस्यों सहित सभी जनपदों का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया।