द्वाराहाट-जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड द्वाराहाट की न्याय पंचायत धुंधली में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।शिविर में कुल 973 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। साथ ही, प्राप्त 158 शिकायतों में से 103 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित नागरिकों को राहत प्रदान की गई। शेष शिकायतों को शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।इसके अतिरिक्त शिविर में विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए 153 आवेदन पत्र भी मौके पर ही भरवाए गए, जिससे नागरिकों को अनावश्यक कार्यालयी चक्कर से मुक्ति मिली।शिविर के दौरान अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सरकार की जनहितकारी सोच का परिणाम बताया।जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन को जनता के निकट लाकर पारदर्शी एवं प्रभावी सेवा प्रदान करना है, जिससे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से मिल सके।यहां उपजिलाधिकारी सौम्या गर्ब्याल,खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी सहित जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *