द्वाराहाट-आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को द्वाराहट विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को जन-जन तक पहुँचाना और समुदाय में जागरूकता फैलाना था।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों और जीएसटी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का उद्देश्य देश को सामाजिक,आर्थिक और व्यापारिक रूप से सशक्त बनाना है।रौतेला ने प्रतिभागियों से देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने और हर गतिविधि के अंत में स्वदेशी संकल्प लेने का आह्वान किया।उन्होंने बताया कि भाजपा संगठन और सरकार का यह ऐतिहासिक अभियान भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक निर्णायक पहल है।रौतेला ने ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत की रक्षा, तकनीक,ऊर्जा और विनिर्माण क्षेत्रों में हुई प्रगति आत्मनिर्भर भारत के सशक्त प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी क्षमताएँ भारत को रणनीतिक रूप से स्वतंत्र और मजबूत बनाती हैं। दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यही सच्ची देशभक्ति है।संगोष्ठी में आत्मनिर्भर भारत अभियान के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।16 से 30 नवंबर तक महिला एवं युवा सम्मेलन आयोजित होंगे, जिनका उद्देश्य स्थानीय महिला और युवा समूहों को जोड़कर सशक्त बनाना है।1 से 15 दिसंबर तक स्ट्रीट वेंडर, छोटे दुकानदार और कारीगर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, ताकि उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहन मिल सके।इस अवसर पर पूर्व विधायक महेश नेगी एवं भाजपा नेता अनिल शाही ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की एकता,अनुशासन और सेवा भावना पर बल दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने की एवं संचालन जिला महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल एवं वीरेंद्र नेगी ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ममता भट्ट, जिला मंत्री कुंदन नेगी,मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र मठपाल,जिला पंचायत सदस्य युगल किशोर आर्य, सूरज उपाध्याय, सुनील जोशी, विनोद भट्ट, मदन मोहन पांडे, जगदीश बुधानी, लक्ष्मी आर्या, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट, विजय बजेठा, महिपाल किरौला, चंदन बिष्ट, महेश कैड़ा, रेखा मेहरा, प्रताप बिष्ट, उमेश भट्ट सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *