अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने सख्त निर्देश पर दिनांक 7.05.2022 को थाना द्वाराहाट की पुलिस टीम उ० नि० निखिलेश बिष्ट प्रभारी चौकी बग्वाली पोखर,कानि० कुन्दन गिरी,कानि० सुन्दर सिंह द्वारा चैकिंग के दौरान बग्वालीपोखर से अल्मोड़ा को जाने वाली सड़क में ग्राम बासुलीसेरा मे खरेटी के पास एक व्यक्ति दीपक सिंह नेगी उम्र करीब 36 वर्ष पुत्र स्व०गंगा सिंह नेगी निवासी ग्राम व पोस्ट रतगल तहसील रानीखेत जनपद अल्मोड़ा के पास से 2 पेटी (24 बोतल) कीमत 10,000 रु० की अवैध देशी शराब बाजपुर मार्का बरामद की गई।उपरोक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना द्वाराहाट में 60 आबकारी अधि० में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।