द्वाराहाट-ब्लाक कांंग्रेस कमेटी द्वाराहाट द्वितीय के कांंग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट के नेतृत्व में कुंवाली पुल पर बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया।इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि वर्तमान में पेट्रोल,डीजल,घरेलू गैस सिलेन्डर सहित दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं।ऐसे में मध्यमवर्गीय और गरीब वर्ग को अपने परिवार के पालन पोषण में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इस अवसर पर कांंग्रेसजनों ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार में ना तो युवाओं के लिए रोजगार है और ना ही ये सरकार महंगाई को नियंत्रित कर पा रही है।पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, जगदीश लाल वर्मा,पूरन सिंह बिष्ट, सुन्दर लाल वर्मा,शिव सिंह बजेठा,मदन लाल,इन्द्र लाल,दयाल बोरा,माथुर राम,मदन राम,बची राम,विनोद कुमार,दीवान राम,बहादुर राम,योगेश सिंह,जगदीश सिंह बजेठा,न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट,पूरन राम,जगदीश सिंह,मनोज बिष्ट, गिरीश राम,पन राम,पूरन राम,गणेश चन्द्र, हेम चन्द्र सहित दर्जनों कांंग्रेसजन शामिल रहे।