जागेश्वर-रविवार को ब्लॉक भैसियाछाना जनपद अल्मोड़ा के ग्रामसभा बोड़ा के प्राईमरी विद्यालय थाला में एक बैठक बुलाई गई जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ आगे लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता हरीश भट्ट ने बताया कि इस 30 से 35 किलोमीटर के क्षेत्रफल में हजारों लोग निवास करते हैं लेकिन अभी भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार लम्बें समय से इस दुर्गम घाटी की आवाज को उठाने का काम किया गया लेकिन मूलभूत समस्याओं पर कोई विशेष अमल नही किया गया अब हम सभी को एकजुट करके आगे लड़ाई लड़ेगे।उन्होंने कहा कि उनकी प्रमुख माँगों में पनुवानौला चौराहे से धार्मिक नगरी वृद्धजागेश्वर तक तत्काल डामरीकरण हो जिससे आम जनों व श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही हैं।जौलबाज से थिकलना तक रोड की हालात ऐसी है कि कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती हैं और सभी नागरिकों की माँग भी हैं कि जौलबाज से थिकलना तक रोड के चौडीकरण से लेकर डामरीकरण राज्य सरकार द्वारा शीघ्र किया जाये।मंगलता त्रिनेलि मोटर मार्ग निर्माण में ग्रामीण जनों के आम रास्ते और पाईपलाइन क्षतिग्रस्त है बार बार आग्रह पर भी पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा कार्य नही किया गया जिससे आमतौर पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बिजली लाईन की हालात खराब हैं।अल्मोड़ा बिजली विभाग को अवगत करने के उपरांत आजतक इस पर कार्य नही किया गया।ग्रामसभा धौलनेली तोक निसनेली में मग्गरूडोल पेयजल योजना क्षतिग्रस्त है जिससे सैकड़ो लोगो को पीने के पानी की दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्र की जनसंख्या व आवश्यकताओं को देखते हुये बैंक की शाखा व पोस्ट ऑफिस की शाखा खोली जाये।क्षेत्रजनों को रोजगार मिल सके इसके लिऐ स्मॉल फ़ैक्टरी सरकार द्वारा स्थापित की जाये,क्षेत्र में प्राईमरी हेल्थ सेंटर की स्थापना हो।वर्तमान में वैकल्पिक व्यवस्था हेतु डाक्टर व फार्मासिस्ट अन्य स्टाफ की नियुक्ति हो।उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई की अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणजन जल्द जिलाधिकारी से मिलेंगे।युवा नेता गोपाल भट्ट ने कहा कि हमारी मूलभूत समस्याओ का निराकरण एक माह के भीतर नही किया तो सैकड़ो ग्रामीण जन आंदोलन करने को बाध्य होंगें तथा आगामी विधानसभा चुनावो में रोड़ नही तो वोट नहीं नारे के साथ मतदाता चुनाव का बहिष्कार करेगें।बैठक में क्षेत्र के सभी पूर्व वर्तमान जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे जिसमे सामाजिक कार्यकर्ता व पंचायत प्रतिनिधि हरीश भट्ट,पूर्व प्रधान दीवान राम,प्रधान प्रतिनिधि धौलनेली गोकुल वाणी,प्रधान पति गोपाल राम,उप प्रधान केवल भट्ट,हीरा सिंह,नन्दबल्लभ भट्ट,अध्यापक पूरन ,पूर्व क्षेत्र पंचायत महेंद्र राम,चंदन राम,हिमांशु वाणी,नंदन वाणी,युवा नेता गोपाल भट्ट आदि मौजूद रहे।