अल्मोड़ा-नवदुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर द्वारा आयोजित दुर्गामहोत्सव में श्रद्वालुओं की भारी भीड़ के बीच घुस्मेश्वर महिला समिति धारानौला की टीम द्वारा एक से बढ़कर एक भजन, नृत्य कार्यक्रम मातारानी के चरणों में भेंट किये गये।देर रात तक चले कार्यक्रम में बाडे़छीना से आयी लोकगायिका अल्का पाण्डेय ने अपने कर्णप्रिय भजनों से महोत्सव में उपस्थित श्रद्वालुओं को झूमने के लिए विवश कर दिया।इस अवसर पर हारमोनियम में क्षेत्र के उभरते कलाकार दीपांशु जोशी और ढोलक पर रूपेश जोशी ने वाधयन्त्रों से मंत्रमुग्ध कर दिया।समिति द्वारा घुस्मेश्वर महिला समिति और लोकगायिका अल्का पाण्डेय का सम्मान कर मां की प्रसादी भेंट स्वरूप प्रदान की।कार्यक्रम का संचालन पूर्व पालिका वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीता उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।इस अवसर पर समिति संरक्षक हेम चन्द्र जोशी, त्रिभुवन पन्त,शेर सिंह बिष्ट,तारू पाण्डेय,संयोजक त्रिलोचन जोशी, अध्यक्ष अमित साह मोनू,सचिव सुनील कर्नाटक,विनय पाण्डेय,पीयूष बौनी, विरेन्द्र जीना,भोलू साह,सभासद मनोज जोशी,दीवान बिष्ट,तारा कर्नाटक,सोनिया कर्नाटक,स्मिता जोशी,दीपा जोशी,कुसुम जोशी,राधा पन्त,लता पन्त,भावना लोहनी,ममता पन्त,मंजू जोशी,कंचन जोशी,प्रियंका सिंह,चम्पा पन्त,शांति पाण्डेय,भैय्यू लोहनी,गौरव पाण्डेय,भावेश पाण्डेय सहित सैकडों भक्तजन मौजूद थे।
