अल्मोड़ा-दिनांक 25 अक्टूबर को लमगड़ा विकासखंड के थामथोली में दीपावली के अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया द्वारा दुग्ध उत्पादकों को बोनस वितरण किया गया।दुग्ध समिति थामथोली का शुद्ध लाभ 34935 रुपया रहा जिसमें प्रथम स्थान में राधिका देवी रही इनका बोनस 642 रुपया रहा।द्वितीय स्थान पर नंदी देवी रहे इनका बोनस 455 रुपया रहा।तृतीय स्थान पर कलावती देवी रही जिनका बोनस 435 रुपया रहा।इस अवसर पर बताया गया कि प्रबंध कमेटी के द्वारा पूर्व में प्रस्ताव किया गया था कि दुग्ध उत्पादकों को महीने वार भुगतान करने के लिए मंत्री सौरभ बहुगुणा से निवेदन किया गया था।मंत्री द्वारा स्वीकार करते हुए दुग्ध उत्पादकों के हित में एक करोड़ 27 लाख रुपया रिवाल्विंग फंड के रूप में संस्था को दे दिया गया है।मंत्री का प्रबंध कमेटी के सदस्य एवं अल्मोड़ा बागेश्वर के समस्त दुग्ध उत्पादकों ने धन्यवाद अदा किया।उत्पादकों को आस्वस्त किया गया कि उनके द्वारा दिए गए दूध का प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा एवं दुग्ध उत्पादकों को केंद्र सरकार को राज्य सरकार एवं सस्ता द्वारा दी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सरकार द्वारा NCDC से लोन योजना के तहत जानवर लाकर दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी करने को भी कहा गया एवं क्षेत्र में आसपास के गांव में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने को भी कहा गया। बैठक में प्रधान प्रबंधक द्वारा भी बारीकी से उत्पादकों को समस्त जानकारी दी गई एवं दुग्ध संघ के डॉक्टर पुष्पेंद्र के द्वारा भी जानवरों के रखरखाव खानपान एवं बीमारी से संबंधित जानकारी बताइ एवं दवा वितरण भी की गई।इस कार्यक्रम में क्षेत्र पर्यवेक्षक तुलसी आर्य,आलीगैर चिलिंग सेंटर टेक्निकल इंचार्ज लोकेश पालड़िया,समिति अध्यक्ष दीपा नेगी, समिति सचिव कमला नेगी,खस्टि देवी,बसंती देवी,हंसी देवी,भागीरथी, दीपा देवी,रामा देवी,ममता देवी,दीपा देवी,कलावती देवी,पुष्पा देवी,दीपा देवी,उमा देवी,विमला देवी,कला देवी, तुलसी देवी, चंद्रा देवी,मंजू देवी आदि उत्पादक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *