अल्मोड़ा-दिनांक 24/10/2024 को लमगड़ा विकासखंड की दुग्ध समितियों कल्टानी,सिरसोडा,सागड में दीपावली के अवसर पर दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया ने बोनस वितरण किया एवं उत्पादकों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार दुग्ध संघ स्तर से दुग्ध उत्पादकों के जनहित की योजनाओं की जानकारी दी।अल्मोड़ा बागेश्वर जनपद में लाभ में काम कर रही दुग्ध समितियां में दीपावली के त्यौहार को देखते हुए छत्रपति सत प्रतिशत बोनस वितरण किया।बताया कि सरकार द्वारा जिला योजना से घास काटने की मशीन चेक कटर 80% अनुदान में दुग्ध उत्पादकों को दिया जा रहा है। उन्होंने गोबर के कंडे अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों से बनाने की अपील की जिससे उनकी आमदनी बढ़े। इस कार्यक्रम मे सहायक निदेशक डेरी विकास लीलाधर सागर ने भी दुग्ध उत्पादकों को विस्तार से जानकारी दी एवं सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा।इस कार्यक्रम में प्रधान प्रबंधक गंगाशरण राणा ने भी बोनस किन-किन मतों से बनता है जानकारी दी।दुग्ध निरीक्षक राम प्रसाद ने भी दुग्ध उत्पादको को अपनी जानकारी साझा करी।दुग्ध समिति काल्टानी का शुद्ध लाभ 47515 रुपया रहा जिसमें प्रथम स्थान में महेंद्र राम गोपाल राम रहे इनका बोनस 1968 रुपया रहा। द्वितीय स्थान पर अनिल सिंह लाल सिंह का बोनस 1466 रुपया रहा। तृतीय स्थान पर पूरन राम नारायण राम का बोनस 1014 रुपया रहा व सीरसोडा दुग्ध समिति में शुद्ध लाभ 80909 रुपया रहा।प्रथम स्थान पर रमेश सिंह दुर्गा सिंह का बोनस 1900 रुपया रहा।द्वितीय स्थान पर पान सिंह किशन सिंह का बोनस 1865 रुपया रहा।सागड दुग्ध समिति में शुद्ध लाभ 39714 रुपया रहा।प्रथम पुरस्कार नीमा देवी जगत सिंह का बोनस 1672 रुपया रहा।द्वितीय पुरस्कार बोनस खस्टी देवी अमर सिंह 1468 रुपया रहा।तृतीय पुरस्कार बोनस हरीश लाल जीवनलाल 1040 रुपया रहा।बोनस वितरण समारोह में प्रभारी पीएचडी सुरेश बेलवाल,क्षेत्र पर्यवेक्षक तुलसी आर्य,सुनीता उप्रेती,पूरन राम, टीका सिंह,धन सिंह,लाल सिंह,गोविंद सिंह,उमा देवी,प्रेम देवी,ललित राम, गोपाल सिंह,तुलसी देवी,चंदन सिंह, भावना अधिकारी,गंगा देवी,कमला देवी,खिमूली देवी,देवकी देवी,हंसी देवी,आनंदी देवी,रमेश सिंह, ग्राम प्रधान राकेश कुमार,बसंती देवी,माया देवी,पार्वती देवी,उमा देवी,देवकी देवी, कमलेश सिंह,खीम सिंह,अमर सिंह, भुवन सिंह सहित अनेकों दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *