अल्मोड़ा-गुरूवार को दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया ने हवालबाग विकास खंड के दौलाघट,चौना,रीखे में दुग्ध समिति का कलेक्शन देखा व बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान किया।साथ ही केंद व राज्य सरकार व दुग्ध संघ द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने गोबर के कंडे बनाकर और अधिक लाभ लेने के लिए पशुपालकों से अपील की।बैठक में प्रधान प्रबंधक गंगासरण राणा,विपडन प्रभारी बलवन्त सिंह,क्षेत्रीय पर्यवेक्षक शोभा डालाकोटी,गोपाल खोलिया व दुग्ध समितियां के दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहे।इसके पश्चात दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया ने द्वाराहाट,चौखुटिया में दुकानदारों से जनसंपर्क कर आंचल दूध एवं आंचल दुग्ध पदार्थ को जनता तक पहुंचाने का निवेदन किया और कहा कि यह दूध एवं दुग्ध पदार्थ शुद्ध रूप से हमारे गांव से इकट्ठा किए गए दूध से बने हैं।इसके पश्चात चौखुटिया में स्थित दुग्धशीतलन केंद्र का भी उनके द्वारा निरीक्षण किया गया।
