अल्मोड़ा-27 अक्टूबर को धौलादेवी विकासखंड के देवतली,भन्योलासैम में दीपावली के अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया के द्वारा दुग्ध उत्पादकों को बोनस वितरण किया गया।दुग्ध समिति देवतली का शुद्ध लाभ 91166.79 रुपया रहा व दुग्ध समिति भन्योलासैम का शुद्ध लाभ 130223.51 रुपया रहा।देवतली दुग्ध समिति में प्रथम स्थान में नंदी देवी रही इनका बोनस 1890 रुपया रहा,द्वितीय स्थान पर मोहनी देवी रही इनका बोनस 1677 रुपया रहा,तृतीय स्थान पर पुष्पा देवी रही जिनका बोनस 1383 रुपया रहा।वही भन्योलासैम दुग्ध समिति में प्रथम स्थान पर कमला देवी रही जिनका बोनस 4077 रुपया रहा।द्वितीय स्थान पर पुरन चंद्र रहे जिनका बोनस 3324 रुपया रहा। तृतीय स्थान पर सरिता देवी रही जिनका बोनस 2669 रुपया रहा।इस अवसर पर बताया गया कि प्रबंध कमेटी के द्वारा पूर्व में दुग्ध उत्पादकों को महीने वार भुगतान करने के लिए मंत्री सौरभ बहुगुणा से निवेदन किया गया था।मंत्री द्वारा स्वीकार करते हुए दुग्ध उत्पादकों के हित में एक करोड़ 27 लाख रुपया रिवाल्विंग फंड के रूप में सस्ता को दे दिया गया है।मंत्री का प्रबंध कमेटी के सदस्य एवं अल्मोड़ा बागेश्वर के समस्त दुग्ध उत्पादकों द्वारा धन्यवाद अदा किया गया एवं उत्पादकों को आस्वस्त किया गया कि उनके द्वारा दिए गए दूध का प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा एवं दुग्ध उत्पादकों को केंद्र सरकार को राज्य सरकार एवं संस्था द्वारा दी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।सरकार द्वारा एन सी डी सी से लोन योजना के तहत जानवर लाकर दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी करने को भी कहा गया एवं जाति क्षेत्र में आसपास के गांव में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने को भी कहा गया। बैठक में प्रधान प्रबंधक द्वारा भी बारीकी से उत्पादकों को समस्त जानकारी दी गई एवं दुग्ध संघ के डॉक्टर पुष्पेंद्र के द्वारा भी जानवरों के रखरखाव खानपान एवं बीमारी से संबंधित जानकारी बताइ एवं दवा वितरण भी की गई।इस कार्यक्रम में क्षेत्र पर्यवेक्षक नंदी बिष्ट,समिति अध्यक्ष देवतली,भन्योलासैम दीपा देवी,पूरन चंद जोशी,समिति सचिव देवतली,भन्योलासैम शांति देवी,बसंत बल्लभ पांडे,देवतली,भन्योलासैम प्रधान राजेंद्र प्रसाद,कैलाश चंद पांडे, देवतली उप प्रधान हर सिंह, प्रबंध कमेटी सदस्य राम सिंह,देवतली,भन्योलासैमपूर्व प्रधान मदन सिंह, शिवदत्त जोशी,सरपंच लीला देवी आदि दुग्ध संघ कर्मचारी व दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहे।
