अल्मोड़ा-डुबकिया वार्ड में तेंदुए की आवाजाही को गंभीरता से लेते हुए वार्ड की पार्षद अंजू बिष्ट ने वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्य से दूरभाष पर वार्ता कर वार्ड में गश्त करवाने की बात कही।जिस पर वन क्षेत्राधिकारी के द्वारा अविलंब वन कर्मियों को वार्ड में भेजा गया। इसके बाद वनकर्मियों एवं पार्षद के द्वारा वार्ड में गस्त की गई।इसके साथ ही वनकर्मियों के द्वारा गाड़ी में माइक के माध्यम से तेंदुए से बचाव के उपाय भी बताए गए। पार्षद अंजू बिष्ट ने कहा कि वार्ड में लगातार तेंदुए की आवाजाही बनी हुई है जिससे लोगों में भय का माहौल है।उन्होंने कहा कि आपातकाल में अंधेरा होने के बाद भी लोगों के कार्य पड़ते हैं, स्कूली बच्चों को सुबह एवं शाम ट्यूशन भी जाना पड़ता है तथा सुबह की सैर के लिए निकले लोगों को भी तेंदुए के भय से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब आवश्यक हो गया है कि वार्ड में पिंजड़ा लगाया जाए जिससे कि तेंदुवे को पकड़ा जा सके। गश्त के दौरान पार्षद अंजू बिष्ट के साथ राकेश बिष्ट, वन विभाग के वन बीट अधिकारी विवेक तिवारी, वन दरोगा एस एस नेगी, नीरज नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *