अलमोड़ा-डूबकिया वार्ड में घरों में जा रहे पानी में लीकेज की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पार्षद अंजू बिष्ट ने जल संस्थान के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।अल्मोड़ा के डूबकिया वार्ड में लंबे समय से कुछ स्थानीय लोगों के घरों में लीकेज पाइपलाइन के कारण पानी की समस्या बनी हुई थी। इस समस्या को देखते हुए पार्षद अंजू बिष्ट ने जल संस्थान के संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं पार्षद एवं अधिकारियों के सामने रखीं।पार्षद अंजू बिष्ट ने अधिकारियों को से वार्ता करते हुए कहा कि समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।जल संस्थान के अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि लीकेज पाइपलाइन को ठीक करने के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र शुरू की जाएगी।पार्षद अंजू बिष्ट ने कहा कि वार्ड की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।विदित हो कि पार्षद अंजू बिष्ट के साथ उनके पति राकेश बिष्ट भी वार्ड के विकास कार्यों में हर कदम पर कंधे से कंधा मिलाकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके सहयोग से क्षेत्र में जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आई है और कार्यों में समन्वय भी बेहतर हुआ है। इस दौरान स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग देखने को मिला, जिसमें प्रेमा त्रिपाठी, राकेश बिष्ट,पवन बिष्ट, जय वर्धन भट्ट, दीपांशु पाण्डेय और राजेंद्र कुमार जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *