अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा की आज डुबकिया वार्ड में वार्ड प्रभारी राजेंद्र बिष्ट द्वारा भारतीय जनता पार्टी की वार्ड प्रत्याशी कविता साह और मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा के पक्ष मे एक बैठक ली गयी।बैठक को सम्बोधित करते हुए राजेंद्र बिष्ट ने आगामी चुनावो को लेकर दिशा निर्देशन दिये।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का काम एक एक वोट को मतदान स्थल तक लाने प्रयास करना होगा।उन्होंने कहा कि आज इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का जमाना है।इस लिए इस तकनीक का लाभ भी हर कार्यकर्ता को उठाना चाहिए।उन्होंनें हर कार्यकर्ता से डुबकिया वार्ड से पार्षद प्रत्याशी कविता साह के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करने का आह्वान किया और भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा के पक्ष मे भी कार्य करने के दिशा निर्देश दिये।बैठक को बूथ अध्यक्ष राजन चौहान,ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनोद गिरी गोस्वामी,सुरेश शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।बैठक का संचालन विनीत बिष्ट ने किया।बैठक में कृष्ण बहादुर सिंह,पूर्व सभासद दीपक वर्मा, अभय साह,मनोज वर्मा,गीता साह,हरीश चंद्र जोशी,मुश्ताक,देवेंद्र, जगदीश जोशी,भुवन चंद्र पाठक,यश साह,प्रशांत वर्मा,विजय चौहान,हरीश आर्या,देविका साह,गीता साह, सोनिका वर्मा,विवेक वर्मा,दीपक वर्मा,अभय उप्रेती,गंगा वर्मा,रेनू साह, विनोद चंद्र शर्मा,विनोद गिरी,अजय चौहान आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
