अल्मोड़ा-आज दिनांक 14 मार्च 2025 को राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ अल्मोड़ा इकाई द्वारा संघ कार्यालय तिलकपुर में सभी राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के सदस्य गणों एवं संघ के पदाधिकारियों और दृष्टि बाधितों के द्वारा होली का आयोजन कर होली का उत्सव मनाया गया जिसमें एक दूसरे को प्रेम स्नेह से आशीष और मंगल कामनाएं करते हुए सौहार्द पूर्ण वातावरण में सुंदर गायन,होली गायन आयोजन किया तथा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया गया और इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी को शुभकामनाएं दी।इस कार्यक्रम को आयोजित करने में स्वाति तिवारी , महेंद्र सिंह अधिकारी महासचिव राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ अल्मोड़ा,जी सी दुर्गापाल,चंद्र मनी भट्ट,कमल कुमार बिष्ट,नेहा आगरी,सिया आगरी,रेखा कस्यप,शांति डालाकोटी,बसंत आर्य,शंकर दत्त भट्ट आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
