अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में दसवर्षीय आई डी पी परियोजना को लेकर कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में सभी इनेब्लर की समितियों के अध्यक्षों की उपस्थिति में अंतिम ड्राफ्ट का प्रस्तुतिकरण हुआ।डॉ पारुल सक्सेना ने आई डी पी के सभी इनेब्लर को लेकर प्रस्तुतिकरण दिया।इस अवसर पर कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने आई डी पी से संबंधित ड्राफ्ट में सूक्ष्म सुधारों करने को लेकर निर्देशित किया।बैठक में सभी सदस्यों ने सुझाव प्रस्तुत किया।बैठक में निदेशक शोध प्रो जगत सिंह बिष्ट,परिसर निदेशक प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट,कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रो अनिल कुमार यादव (डीन शैक्षिक),अखिलेश कुमार नवीन (संकायाध्यक्ष, विधि),प्रो डी के भट्ट,डॉ पारुल सक्सेना,डॉ दीपक टम्टा,डॉ रवींद्र कुमार,डॉ ललित जोशी,विपिन जोशी सहित विभिन्न आई डी पी के विभिन्न समितियों के अध्यक्ष एवं चैप्टर कंपाइलेशन समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *