अल्मोड़ा-डॉ. नवीन चंद्र तिवारी ने मंगलवार को अल्मोड़ा जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। मूल रूप से जनपद अल्मोड़ा के ग्राम नागेर, पोस्ट बिन्ता निवासी डॉ. तिवारी की प्रारंभिक शिक्षा उनके पैतृक क्षेत्र में ही हुई। उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज बगवाली पोखर से पूर्ण की। डॉ. तिवारी इससे पूर्व नैनीताल जनपद में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में उन्हें सेना में सेवा देने का भी अनुभव है। उनके पास स्वास्थ्य प्रशासन का व्यापक अनुभव है और जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सशक्त बनाना उनकी प्राथमिक प्राथमिकता है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *