अल्मोड़ा-दिनांक 18.12.2021 को डॉ० मन्जूनाथ टीसी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा का कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है।महोदय वर्ष 2014 बैच के I.P.S. अधिकारी (उत्तराखंड कैडर) हैं।(शिक्षा MBBS, अनुभव-गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली)
महोदय पूर्व में सीओ रुद्रपुर,सीओ ऋषिकेश,एएसपी उधम सिंह नगर, एसपी देहरादून,एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक हरिद्वार,सेनानायक आई०आर०बी० द्वितीय,एस०पी० रेलवेज हरिद्वार,सेनानायक 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार के अतिरिक्त 2021 महाकुंभ एसपी के पद पर भी तैनात रह चुके हैं।एस०एस०पी० अल्मोड़ा की कमान सम्भालने पर डॉ० मंजूनाथ टीसी ने कहा कि सीनियर सिटीजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर निस्तारण एवम
महिला सुरक्षा के प्रति विशेष ध्यान दिया जाएगा।जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधि०/ कर्म०के कल्याण एवं आधुनिकरण हेतु अपेक्षित कदम उठाए जाएंगे।जनपद में मादक पदार्थाे की तस्करी की रोकथाम युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने हेतु जागरूकता, लम्बित अभियोगों का अनावरण,चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने,यातायात व्यवस्था को सुदृढ व़ सुचारू बनाना,अपराधों की रोकथाम,कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने पर विशेष बल दिया जायेगा।
