दौलाघट-आज कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिव राज सिंह नयाल के नेतृत्व में कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के द्वारा महिलाओं के लिए दिए गए अमर्यादित बयान के खिलाफ आज दौलाघट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गिरधारी लाल साहू का पुतला फूंका गया।साथ ही अंकिता भंडारी के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा,पीतांबर पांडे,रमेश भाकुनी,न्याय पंचायत अध्यक्ष राजू चीलवाल,दिनेश पिलख्वाल,सुंदर आर्या,गणेश पाठक,गोविंद बाल्टियाल विनोद बिष्ट,ग्राम प्रधान प्रकाश आर्या, सुंदर नयाल,हेम चंद्र पांडे,हरीश चंद्र,नरेंद्र चिलवाल,वीरेंद्र कोरंगा,हेम पाठक,जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार,किशोर नयाल,राजू भट्ट,कैलाश आर्या,लक्ष्मण मेहरा,प्रकाश खाती,सुधांशु रौतेला उपस्थित रहे।

