अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के मकड़जाल से बचाने हेतु नशे के तस्करों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सख्त निर्देश दिये गये है।जिसके अनुपालन में लगातार नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किये जा रहे हैं।आज एसओजी अल्मोड़ा एवं कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा बेस तिराहे से आगे लोधिया की तरफ एक युवक संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ एवं चैकिंग किये जाने पर असलम खान उम्र-28 वर्ष पुत्र नूर खान निवासी- भ्यारखोला राजपुरा अल्मोड़ा को 21.35 ग्राम स्मैक (कीमत- 2,13,500 रूपये) एवं इलैक्ट्रानिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया है।
उक्त सम्बन्ध में एसओजी प्रभारी भूपेन्द्र बृजवाल ने बताया कि असलम खान जो हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर ला रहा था,जिसे अन्य युवाओं को बेचने की फिराक में था।लोधिया के पास संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान स्मैक एवं इलैक्ट्रानिक तराजू के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में मु०अ०सं०- 30/2021 धारा- 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु एस०एस०पी० अल्मोड़ा ने एक हजार रूपये नगद ईनाम की घोषणा की है।अभियुक्त की पहचान असलम खान उम्र 28 वर्ष पुत्र नूर खान निवासी भ्यारखोला राजपुरा अल्मोड़ा के रुप में हुई है।बरामदगी में 21.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।जिसकी कीमत 2,13,500 रूपये है।गिरफ्तारी टीम में उ०नि०ओम प्रकाश नेगी चौकी प्रभारी धारानौला,का० विजय आगरी,का०दिनेश नगरकोटी (एसओजी),का० दीपक खनका (एसओजी)शामिल रहे।
