अल्मोड़ा-आज मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार विकास खण्ड लमगड़ा के 3 स्वायत्त सहकारिताओं के समूहों की प्रगतिशील 20-20 महिला कृषकों के 2 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन राजकीय चारा प्रक्षेत्र भेसवाड़ा फार्म में किया गया।प्रथम दिवस के प्रशिक्षण उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ओ पी आर्या,डॉ दीपाली लालवानी वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी भेसवाड़ा फार्म,डॉ कमल दुर्गापाल पशु चिकित्सा अधिकारी भेसवाड़ा फार्म,ग्रामोत्थान(रीप) परियोजना से जिला सहायक प्रबंधक सुनील जोशी,सहायक प्रबंधक गोपाल दत्त चबडाल,डॉ अनिल पंवार कृषि विज्ञान केन्द्र मटेला, सहायक विकास अधिकारी उद्यान हेम बिष्ट,मास्टर ट्रेनर जड़ीबूटी शोध संस्था संतोष बिष्ट,पर्यवेक्षक रेशम विभाग, हिमांशु काण्डपाल,रीप मास्टर ट्रेनर असवाल,आजीविका समन्वयक हरीश सनवाल,सी एल एफ स्टाफ आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया।सभी विभागों के द्वारा चारा प्रशिक्षण की उपयोगिता व इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया व पशुपालन के लिए विभिन्न उन्नत नस्लों की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *