अल्मोड़ा-भाकृअनुप विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र हवालबाग में 24 से 25 फरवरी, 2025 को श्री अन्न मिलेट्स, फसलों की उन्नत खेती विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को उप कृषि निदेशक कासगंज, कृषि विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित किया गया। जिसका उद्देश्य किसानो को श्री अन्न तकनीकों से अवगत करवाना था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य के कासगंज जनपद से 21 कृषकों व 4 विभागीय कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को श्री अन्न मिलेट्स से सम्बंधित नवीनतम तकनीकों जैसे उच्च उपजशील प्रजातियों, उन्नत सस्य विधियाँ, मूल्यवर्धन फसल संरक्षण तथा कटाई उपरांत प्रसंस्करण के बारें में व्याख्यानों एवं भ्रमणों के माध्यम से जानकारी दी गई।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर डा. दिनेश चन्द्र जोशी,प्रशिक्षण समन्वयक द्वारा किसानों को संबोधित किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि श्री अन्न अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण पोषण सुरक्षा की पूर्ति करने के साथ ही जलवायु परिवर्तन के संभावित खतरों का सामना करने में भी सक्षम हैं।इसके साथ ही उन्होंने किसानों को संस्थान द्वारा विकसित मिलेट थे्रसर व उच्च उपजशील, जल्दी पकने वाली तथा रोग प्रतिरोधक प्रजातियों को अपनाने पर जोर दिया जिससे बाजार की बढ़ती हुई माँग को पूरा किया जा सके। किसानों को उत्पादन बढ़ाने के साथ साथ इनके प्रसंस्करण एवं मूल्यवर्द्धन हेतू उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही डा. उत्कर्ष कुमार, प्रशिक्षण समन्वयक द्वारा भी किसानों को संबोधित किया गया। इसके अतिरिक्त समापन समारोह में किसानों को संसथान द्वारा विकसित मंडुवे की नवीनतम प्रजाति वी0 एल0 400 के बीज भी वितरित किये गए। इस अवसर पर किसानों द्वारा भी अपने अनुभव साझा कियें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *