अल्मोड़ा-आज दिनांक 05/03/2021 को पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में अधीनस्थ कर्मचारियों का सम्मेलन/थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।सम्मेलन में उपस्थित सभी अधि०/कर्म० की समस्याओं से अवगत होते हुए निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।थाना प्रभारियों को लम्बित मालों का त्वरित निस्तारण/गुण्डा,गैगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही/ महिलाओं के साथ होने वाली छेड़खानी से सम्बन्धित घटनाओं में त्वरित एवं कठोर कार्यवाही /थाना क्षेत्रों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किये जाने/ यातायात एवं कोविड-19 नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्व कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।आगामी होली पर्व के अवसर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए कार्यवाही किये जाने एवं हुडदंग मचाने वालों के विरूद्व कार्यवाही के निर्देश दिये गये।थाना/चौकियों/बैरिकों/परिसरों की स्थिति ठीक रखने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस वेलफेयर पर प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा था, जिससे पुलिस का मनोबल और अधिक मजबूत होगा।सभी थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि यदि कोई भी अधिनस्थ कर्मचारी किसी भी प्रकार की समस्याओं एवं शिकायतों के सम्बन्ध में पेश होने की अनुमति चाहे तो किसी भी दशा में रोका न जाय उसे अनुमति प्रदान की जाय, एवं कोई भी समस्या या शिकायत हेतु सीधे मेरे मोबाईल पर भी बता सकता है।
प्रत्येक अधि०/कर्मचारियों को फिट रहने हेतु प्रेरित किया गया तथा कहा कि जब हम फिट होगें तभी हम ठीक से अपने दायित्वों का पालन भी कर पायेगें,इसके लिए फिटनेस प्रतियोगिता का आयोजन कर पुरूस्कृत भी किया जाएगा।इसके उपरान्त पूरन चन्द्र कैड़ा अधिशासी अधिवक्ता,बिन्देश्वरी प्रसाद टम्टा प्रभारी जेष्ठ अभियोजन अधिकारी द्वारा भी अपराध गोष्ठी में सभी थाना प्रभारियों के साथ विवेचना के सम्बन्ध में चर्चा एवं सुझाव दिये गये।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद को अथक परिश्रम से अवैध तस्करी को रोकने एवं उ०नि० नीरज भाकुनी एसओजी को मादक पदार्थो की अवैध तस्करी को रोकने एवं चोरी के अभियोग के अनावरण हेतु सर्वोत्तम प्रदर्शन किये जाने पर माह फरवरी-2021 का Best Employee of the month चुना गया तथा इनके कार्यो की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि कोई भी पुलिस अधि०/कर्म० चाहे वह फील्ड ड्यूटी में हो या ऑफिस ड्यूटी सभी के कार्यो की समीक्षा कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किये जाने पर प्रत्येक अपराध गोष्ठी में सम्मानित किये जायेगें।अपराध गोष्ठी में वीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा,जीतेन्द्र पाठक प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन, कमल कुमार पाठक निरीक्षक अभिसूचना,हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा,राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक रानीखेत,भूपेन्द्र बृजवाल प्रभारी एसओजी सहित सभी थाना प्रभारी एवं गणेश हरड़िया निरीक्षक यातायात,आशुलिपिक श्री महेश कश्यप,प्रधान लिपिक श्रीमती पुष्पा भट्ट,आंकिक दीपक कुमार,दामोदर कापड़ी उ०नि० स०पु०,उ०नि० स०पु० अयूब अली अधिकारी/कर्मगण मौजूद रहे।
