अल्मोड़ा-आज दिनांक 2 जून 2021 को धर्मनिरपेक्ष युवा मंच द्वारा कोरोनाकाल में गरीब निसहाय जनता विशेषकर जिनको राशन कार्ड ना होने से राशन की सुविधा नहीं मिल रही है,इस आपदा में रोजगार छिन गया है ऐसे लोगों की मदद हेतु जरुरतमंद परिवार के द्वार अन्न अभियान के तहत कल राजपुरा के पश्चात् आज ग्राम सभा खत्याड़ी के 150 से अधिक परिवारों को राशन वितरित किया गया।मंच संयोजक विनय किरौला ने बताया कि मंच द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि इस कोरोनाकाल में आर्थिक स्थिति दयनीय विशेषकर रोजगार से वंचित, दिव्यांग व विधवा महिलाओं को राशन वितरित किया जा रहा है तथा स्थिति सामान्य होने तक निरन्तर राशन बाटने का काम जारी रहेगा।इस अवसर पर मंच संयोजक विनय किरौला,मीडिया समन्वयक मयंक पंत,मनीष भाकुनी,हवालबाग ब्लाक के समन्वयक राजन कनवाल, तेज सिंह कनवाल, मुकेश कनौजिया, पवन मुस्यूनी,अमित चौधरी, गुड्डू कनवाल, मुकुल सारकी,देबा कनवाल,कमला किरौला इत्यादि लोग मौजूद रहे।
