जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा के ध्याड़ी न्याय पंचायत अनर्तगत ग्यारह बूथ कमेटियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए जागेश्वर के विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि प्रत्येक बूथ कमेटी के सदस्य संगठित होकर 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को इस प्रदेश से उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ काम करें।उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं को मनभेद एवं मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ काम करना होगा।ध्याड़ी क्षेत्र के बूथ कमेटी के उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने नेता गोविन्द सिंह कुंजवाल का भव्य स्वागत करते हुए 2022 में कांंग्रेस का परचम लहराने का वादा किया।बैठक में कांंग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि महंगाई,बेरोजगारी में भाजपा सरकार ने सारी हदें पार कर दी हैं।गैस के दामों में सरकार लगातार अभूतपूर्व वृद्वि करते जा रही है।ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया।बैठक में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, डीसीबी पूर्व अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा,जिला संगठन सचिव एवं प्रभारी ललित सिंह गैड़ा,ब्लाक के पूर्व अध्यक्ष धनसिंह मेहता,जिला संगठन मंत्री एवं ध्याड़ी क्षेत्र प्रभारी शेर सिंह भैसोड़ा, सोशियल मीडिया के विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, जिला संगठन मंत्री कुन्दन सिंह गैड़ा,कमल बिष्ट, मदन सिंह भैसोड़ा,विशन सिंह गैड़ा,बहादुर सिंह,शेखर गुरूरानी,प्रकाश पाण्डेय,प्रकाश भारती,बिशन सिंह,दीवान सिंह,पुष्कर सिंह,हरीश रावत,रूपसिंह, बहादुर सिंह,त्रिलोक सिंह,जगदीश सिंह भैसोड़ा,गोपालराम,राकेश सिंह,प्रकाश बिष्ट,मदन बिष्ट,हरीश राम,नरेश कुमार सहित सभी बूथ कांंग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
