अल्मोड़ा-आज रविवार के दिन मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें बच्चों के कार्यक्रमों ने अपनी इंद्रधनुषी छठा बिखेरी।कार्यक्रम का शुभारंभ अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर अजय वर्मा,विशिष्ट अतिथि दीवान सिंह बिष्ट वरिष्ठ अधिवक्ता एवं विशिष्ट अतिथि कुंदन कुमार बिष्ट पूर्व ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य गर गूंठ ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।मेयर अजय वर्मा का स्वागत मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दीवान सिंह बिष्ट को विद्यालय की शिक्षिका दीक्षा कांडपाल ने पुष्प गुच्छ भेंट किया।विशिष्ट अतिथि कुंदन कुमार बिष्ट को विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट ने पुष्प गुच्छ भेंट किया।कार्यक्रमों में बच्चों ने विविध विधाओं को पेश किया जिसमें कुमाऊनी पहाड़ी डांस,नशे, अंधविश्वास पर नाटक,विभिन्न विषयों माता पिता,नशे पर भाषण,कविता संग्रह आदि शामिल रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर अजय वर्मा को विद्यालय की प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *