अल्मोड़ा-आज दिनांक 22 सितंबर 2025 को नवरात्र के प्रथम दिवस पर ढूंगा धारा राम लीला मैदान अल्मोड़ा में दुर्गा महोत्सव 2025 का शुभारम्भ कलश यात्रा,गणेश पूजा और मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा कर किया गया।कमल कुमार बिष्ट उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजू बिष्ट,आचार्य पंडित भुवन चंद त्रिपाठी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर प्रथम दिवस मां दुर्गा के प्रथम अवतार रूप मां शैल पुत्री की आराधना पूजा अर्चना कर सभी के लिए मंगल कामनाएं एवं सफलता की प्रार्थना की गई।दुर्गा महोत्सव समिति ढू़ंगाधारा अल्मोड़ा मुख्य संरक्षक के नेतृत्व एवं सभी पदाधिकारी और समस्त क्षेत्र वासियों के सहयोग, समर्पण से दुर्गा महोत्सव 2025 का शुभारंभ कर भव्य एवं शानदार तरीके से कलश यात्रा का आयोजित कर मां देवी की प्राण प्रतिष्ठा की गई।सायं कालीन कार्यक्रम में पूजा अर्चना, प्रार्थना,महाआरती,प्रसाद वितरण के बाद भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।इस मौके पर त्रिलोक सिंह रौतेला अध्यक्ष,दीवान सिंह बिष्ट संरक्षक,दीवान सिंह रौतेला उपाध्यक्ष वरिष्ठ,राजेंद्र सिंह गैड़ा उपाध्यक्ष कनिष्ठ,श्रीमती गीता मेहरा उपाध्यक्ष महिला,दीपक भंडारी महासचिव,दीपक सिरारी उपसचिव, चंदन बहुगुणा उपसचिव कनिष्ठ,राहुल बिष्ट संयुक्त सचिव,राकेश भंडारी मुख्य संयोजक,मनीष पांडे संयोजक, दीपक कांत पांडे सहसंयोजक,मोहित बिष्ट कोषाध्यक्ष,भुवन चंद त्रिपाठी सह कोषाध्यक्ष,भूपेंद्र कुंवर मीडिया प्रभारी,श्रीमती नीमा नगरकोटी व्यवस्थापक,अभिनव मेहरा सह व्यवस्थापक,इनके अतिरिक्त सदस्य गणों में हर्षित बिष्ट, राजेंद्र वाणी, दिव्यांशु रावत,सूरज बगड़वाल,पुलकित बिनवाल,गौरव बोरा,वेदांश भाकुनी,मोहित नयाल, कमल गैड़ा,अभय बिष्ट,विवेक सांगा, बृजमोहन सिजवाली,निर्मल वाणी, आर एस धौनी,आदित्य रजवार, पंकज रावत,नमन विरोरिया,प्रेम डालाकोटी धीरज बोरा,दिव्यांशु चौहान,सोनू कुटौला,चंदन आर्या,डॉ नवीन फुलारा,दीपक सिरारी
,मनमोहन गैड़ा,देवेश तिवारी,सागर चौहान,यश चम्याल इनके साथ ही साथ युवा शक्ति माताएं बहनें मोहल्ला वासियों एवं पूर्व पोखर खाली मोहल्ला निवासी प्रबुद्ध जनता बच्चे बुजुर्ग और युवा साथियों ने सभी सहयोगियों ने कलश यात्रा में सहयोग दिया और कार्यक्रम को भव्य और गरिमामय बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।मुख्य संरक्षक एवं आयोजक दुर्गा महोत्सव समिति ढू़ंगाधारा अल्मोड़ा के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने सभी का आभार प्रकट कर सब को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *