धौलछीना (अल्मोड़ा)-श्री रामलीला कमेटी धौलछीना के पदाधिकारीयों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा रामलीला मंचन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को ही यथावत बनाए रखने पर सहमति बनी।साथ ही आगामी 4 सितंबर से तालीम तथा 16 अक्टूबर से रामलीला का मंचन किये जाने का निर्णय लिया गया।पिछले वर्ष के आय ब्यय का ब्यौरा रखा गया।बैठक की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक जमन सिंह मेहरा द्वारा की गई। व्यवस्थापक दरवान सिंह रावत द्वारा आगामी रामलीला तथा उससे पूर्व तालीम के आयोजन की विधिवत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इस दौरान वक्ताओं द्वारा रामलीला के भव्य आयोजन में तन मन धन से सहयोग करने की बात कही।इस बार रामलीला में महिला पात्रों की भागीदारी और अधिक बढाए जाने,रामलीला के कलाकारों हेतु नए कपड़े तथा मुकुट इत्यादि खरीदे जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। दर्शकों के बैठने तथा चाय इत्यादि की उचित व्यवस्था करने पर भी विचार किया गया। व्यवस्थापक द्वारा बैठक में कमेटी के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी से प्रतिदिन रामलीला के उपरांत समीक्षा बैठक में शामिल होने की अपील की गई।रोज की राम लीला समापन के बाद प्रस्तुत करने की बात कही तथा पात्रों को भी अनुशासन कायम रखने की बात कही। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चंद्र सिंह मेहरा,कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहन सिंह जीना,व्यवस्थापक दरवान सिंह रावत, उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा,सचिन राजू बोरा,कोषाध्यक्ष प्रताप जीना,नारायण सिंह मेहरा,दीवान सिंह राणा,आनंद सिंह रावत,पूर्व अध्यक्ष खड़क सिंह मेहरा,त्रिलोक सिंह राणा,हीरा सिंह, खीम सिंह,महिपाल सिंह मलवाल, चंदन सिंह रावत,हरीश सिंह रावत,धन सिंह मेहता,मनमोहन सिंह,पूरन सिंह, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह,नत्थीराम नौटियाल,रणजीत सिंह मेहरा,अशोक बोरा,ललित लोहनी,उमेश मनराल, अनिल जोशी,ठाकुर सिंह,कुंदन सिंह, नंदन सिंह,मुन्ना सिंह,लक्ष्मण सिंह रावल,नारायण नाथ,चंद्र सिंह जीना, विक्रम बोरा,गोपाल मेहरा,जगदीश सिंह,दीवान सिंह,चंद्रशेखर पांडे,राजेंद्र सिंह,इंदर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *