धौलादेवी-आज धौलादेवी ब्लाक के अन्र्तगत न्याय पंचायत कलौटा द्वितीय की बैठक ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आहूत की गयी।बैठक में न्याय पंचायत कांंग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया।जिसमें ब्लाक अध्यक्ष हरीश चन्द्र जोशी,उपाध्यक्ष गोविन्द बल्लभ जोशी,महासचिव दयाकृष्ण पाण्डे,सचिव लालसिंह,सचिव बसन्त शर्मा एवं बसन्त राम,मीडिया प्रभारी प्रकाश चन्द्र जोशी,कोषाध्यक्ष गजाधर जोशी,गिरीश जोशी सहित कई सदस्य शामिल किये।बैठक में बूथ कमेटी आरा,सल्पड़,मेलगांव,कामड़ी का गठन किया गया।बसन्त बल्लभ जोशी,गोविन्द जोशी,जोगाराम,गोधनराम,मोहनचंद पाण्डे,जर्नादन भट्ट को बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी।बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार विकास करने में पूरी तरह असफल साबित हुई है।इस सरकार में महंगाई अपने चरम पर है।देश में किसान लगातार आन्दोलनरत हैं।जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय एवं ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने निर्वाचित न्याय पंचायत कमेटी एवं बूथ कमेटी का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी।क्षेत्र में आने पर क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक कुंजवाल का भव्य स्वागत करते हुए भारी मतों से कांंग्रेस को विजयी बनाने का संकल्प लिया।बैठक में विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे,ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट,उपाध्यक्ष कमल बिष्ट,राजेन्द्र बिष्ट, कुन्दन सिंह गैड़ा,नन्दाबल्लभ पाण्डे,दयाकृष्ण पाण्डे,हरीश जोशी,गोविन्द जोशी,गोधन राम,दिनेश जोशी,गोविन्द बल्लभ जोशी,प्रकाश जोशी,हरगोविंद, लालसिंह, हरीश चन्द्र पाण्डे,मोहन चन्द्र पाण्डे,अम्बादत्त,केशव दत्त भट्ट,मथुरादत्त पाण्डे,रमेश जोशी,खष्टीबल्लभ जोशी,जर्नादन भट्ट, नवीन पाण्डे,नीरज आर्या,किशनराम,मुकेश भट्ट सहित छः दर्जन से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का संचालन क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता गणेश चन्द्र पाण्डे द्वारा किया गया।
