जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान धौलादेवी विकास खंड के बर्तोली में प्रधान गीता पांडे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज की।उपस्थित ग्रामवासियों ने विधायक कुंजवाल का स्वागत किया तथा साथ में आये हुए वरिष्ठ जनों का भी स्वागत किया।स्थानीय लोगों ने अपने संबोधन में विधायक को क्षेत्र का विकास करने के लिए धन्यवाद दिया तथा कहा कि हम सभी ग्रामपंचायत वासी विगत चुनावों में गलत लोगों के बहकावे में आ गए तथा हमने अपना समर्थन भाजपा के पक्ष में दे दिया,जिसका आज हमें इनकी नीतियों को देखते हुए काफी पछतावा हो रहा है।दूसरी तरफ आपके द्वारा हमारे क्षेत्र के विकास कार्य निरंतर बिना भेदभाव के किये जा रहें हैं।लेकिन इस बार हम ये गलती नहीं दोहरायेगे,कांग्रेस के पक्ष मेंं एकतरफा मतदान करके अपने क्षेत्र के विकास के लिए मजबूत नींव रखेंगे।बैठक को संबोधित करते हुए विधायक कुंजवाल ने सर्वप्रथम सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सभी के आशीर्वाद से लगातार इस क्षेत्र की सेवा करने का मौका मिला है।सरकारें आती जाती रहती हैं लेकिन निर्वाचित सरकार ने जनहित के कार्य व विकास कार्यों को बिना भेदभाव के आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। लेकिन राजनीतिक जीवन में ऐसी सरकार पहली बार देखी जिसको विकास कार्यों व आमजन की कोई चिंता ही नहीं है तथा दलगत भावनाओं से ग्रसित होकर भेदभाव किया जा रहा है।आज पूर्ववती कांग्रेस सरकार में विकास कार्य जहां पर थे वो उसी स्थिति में है।भाजपा सरकार की विकास की नीति है ही नहीं,ये झूठ के बल पर सत्ता में आए हुए हैं,आज युवा परेशान है,गरीब मंहगाई से बेहाल है, रोजगार ठप्प है सरकार के प्रतिनिधि मस्त है।उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी भी क्षेत्र में वोट की राजनीति से प्रेरित होकर काम नहीं किया,जहां तक संभव हो क्षेत्र के विकास को अपना लक्ष्य बनाया है।उन्होंने कहा कि आप सभी को भी प्रदेश व क्षेत्र के रुके विकास को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए संकल्पित होना होगा।विधायक ने विकास कार्य हेतु तीन लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की।विधायक पर आस्था व्यक्त करते हुए दर्जनों लोगों ने प्रधान गीता पांडे के नेतृत्व में भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा।जिनका स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल किया गया।जिनमें प्रधान गीता पांडे,भुबन पांडे,नंदाबल्लभ पांडे,दीप पांडे,पंकज पांडेय,अनिल कुमार,दीपक कुमार,राजेन्द्र प्रसाद,मोहन पांडे,कमला जोशी,इंद्रा देबी,सुभाष पांडे,के डी पांडे,मोहित पांडे,रोशन कुमार आदि शामिल रहे।बैठक को जिला अध्यक्ष पीताम्बर पांडे ने संबोधित करते हुए कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया तथा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का विस्तार से वर्णन किया तथा सत्तासीन भाजपा की जनविरोधी नीतियों का जिक्र करते हुए सभी का आह्वान किया कि वे एक जुट होकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए जुट जाएं।ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट ने कहा कि आज अब इस विकास विरोधी एवं जुमले बाजों की सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है हम सब को एकजुट होने की आवश्यकता है तथा अब मतभेद भुलाकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होना होगा।बैठक में ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता बिष्ट,जिला संगठन मंत्री नरेन्द्र बनौला,बी के पांडे,यूथ अध्यक्ष पवन गैंडा,न्याय पंचायत अध्यक्ष वमनस्वाल हीरा डोलिया,प्रधान बीना दीवान राम,सोसाइटी अध्यक्ष बहादुर राम,पूरन पाटनी,हरीश सनवाल, महिपाल आर्या,जिला उपाध्यक्ष कमल बिष्ट,आई टी विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट,प्रकाश पाण्डेय,चंदन बोरा सहित अनेक वरिष्ठ जन व मातृशक्ति उपस्थित रहे।संचालन न्याय पंचायत अध्यक्ष प्रधान हरीश गैलाकोटी ने किया।