धौलादेवी-धौलादेवी के प्राम पंचायत काफली में कांंग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र के विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि आज पूरे प्रदेश की जनता प्रदेश में कांंग्रेस की सरकार लाने के लिए आतुर हो रही है।आम लोगों ने स्वीकार किया कि कांंग्रेस ही विकास करने वाली,गरीबों की हितेशी पार्टी है।उन्होंने कहा कि आज महंगाई अपने चरम में है।गैस सिलेंडर के दामों में रोज बढ़ोत्तरी की जा रही है।तेल और खाद्य सामग्री के दाम चरम में हैं।भाजपा छलावा करने के अलावा कोई भी कार्य नहीं कर रही है।लोग विकास के लिए तड़प रहे हैं।बैठक में दर्जनों लोगों एवं युवाओं ने कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता लेने वालों का ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट तथा कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने स्वागत कर बधाईयां दी।जिलाध्यक्ष पाण्डे ने कहा कि आज चारों ओर लोग भाजपा छोड़कर कांंग्रेस में शामिल हो रहे हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद ने तथा संचालन दीवान सिंह बिष्ट ने किया।कार्यक्रम में जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल,जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा,एस सी जिलाध्यक्ष प्रकाश भारती,लमगड़ा ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, न्याय पंचायत अध्यक्ष अंडोली राजेन्द्र सिंह,न्याय पंचायत अध्यक्ष पोखरी जिला उपाध्यक्ष कमल बिष्ट,जिला सचिव राजेन्द्र बिष्ट, कैप्टन रमेश चन्द्र, सहकारी समिति के अध्यक्ष बहादुर राम,काफली के प्रधान राजेन्द्र प्रसाद,हरीश सिंह,चन्दन लाल,प्रधान मदनसिंह, प्रधान मोहन सिंह रावत,प्रधान पदम सिंह,प्रधान गणेश प्रसाद,प्रधान दिनेश पाण्डे,सतीश पन्त,हरिमोहन भट्ट, जगदीश प्रसाद, बहादुर राम,सरपंच गोपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।सदस्यता लेने वालों में कमलेश सिंह,संजय कुमार,जोगेन्द्र लाल,गिरीश राम,हरिराम, सुभाष कुमार,रमेश राम,बिहारीलाल, शंकर सिंह,कमलेश बिष्ट, प्रदीप सिह,त्रिलोक सिंह,जगदीश प्रसाद,केशरराम,ग्राम दुनाड़ से सदस्यता लेने वाले ग्राम प्रधान कविता देवी,प्रधान प्रतिनिधि अमरसिंह, उपप्रधान कैलाश टम्टा,सुभाष टम्टा,पूरन टम्टा,महेन्द्र टम्टा,हरीश टम्टा,देवराम टम्टा,नारायण राम,कमल किशोर,पवन टम्टा,राधा गैड़ा,हेमा बिष्ट, बबीता टम्टा,काजल आर्या,सुष्मिता आर्या,कविता आर्या,राखी आर्या,मुन्नी आर्या,रोशनी आर्या,हरिमोहन भट्ट आदि शामिल रहे।