अल्मोड़ा-धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा व सचिव एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल द्वारा कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी से पारस्परिक स्थानांतरण के बाद 14 फरवरी को भैंसियाछाना ब्लाक में कार्यभार ग्रहण कर लिया गया।उल्लेखनीय है कि मिनिस्टीरियल कार्मिकों को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद बाहरी जनपदों में तैनाती दी गई थी।कुल चौदह सदस्यों को पारस्परिक स्थानांतरण का लाभ मिला।संगठन 2018 से ही मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को जनपद में स्थान आबंटन करने की मांग कर रहा था। शासन द्वारा मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को जनपद आबंटन की मांग पूर्ण करते हुए शासनादेश जारी कर दिया परिणाम स्वरूप जनपद के अध्यक्ष व सचिव को भी गृह जनपद वापसी का अवसर प्राप्त हुआ।एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती जिला अल्मोड़ा के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा सचिव मुकेश जोशी व उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र गुसाईं द्वारा भी जनपद वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त की है।सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा अवगत कराया गया है कि सरकार को शिथिलीकरण को भी बहाल करना चाहिए और अनुरोध व अनिवार्य स्थानांतरण में विकल्प के स्थान पर काउंसलिंग को अनिवार्य करना चाहिए ताकि स्थानांतरण समिति की मनमानी समाप्त हो।धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार,महामंत्री पंचम सिंह का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया है।गृह जनपद आबंटन का शासनादेश जारी होने पर मुख्यमंत्री,मुख्य सचिव का भी आभार व्यक्त किया गया।धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव कुमायूं मंडल नैनीताल द्वारा दिनांक 2 जुलाई2019 को जारी सूची में शामिल प्रधान सहायकों को भी प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत करने की मांग की है।18-19 भर्ती वर्ष में डी पी सी होने के बाद उनको अगले भर्ती वर्ष में पदोन्नति का निर्णय उचित नहीं है। डी पी सी की तिथि को पदोन्नति तिथि मानते हुए सदस्यों के पदोन्नति का रास्ता साफ करना चाहिए।श्री पाठक ने कहा कि सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर संगठन संगठनात्मक कारवाई के लिए बाध्य होगा।भैसियाछाना में कार्यभार ग्रहण करते समय मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती सुनीता रानी,मुकेश जोशी, रविराज सिंह साह,निशा पंत,ललित मोहन मिश्रा,गीता तिवारी,मनोज कांडपाल, विशाल राणा,करन,प्रहलाद सिंह, प्रधानाचार्य श्री श्री मां आनन्दमयी राजकीय इंटर कालेज धौलछीना श्री जितेन्द्र सिंह मेहरा,भगवान भट्ट,ममता उपाध्याय उपस्थित थे।एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा,सचिव मुकेश चन्द्र जोशी व सभी पदाधिकारिओं द्वारा भी सभी अवशेष मांगों के निराकरण की मांग की है।
