जागेश्वर-आज जागेश्वर विधानसभा के अन्तर्गत ध्याड़ी न्याय पंचायत की बैठक में बूथ कमेटियों के गठन को सम्बोधित करते हुए जागेश्वर के विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि कार्यकर्ता संगठित होकर 2022 में प्रदेश में कांंग्रेस की सरकार लाने का कार्य करें।आज पूरे प्रदेश की जनता प्रदेश में कांंग्रेस की सरकार लाने हेतु आतुर हो रही है।इस देश के किसानों ने भाजपा की कथनी एवम् करनी को उजागर करने का काम किया है।आज पूरे देश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा की वर्तमान सरकार की कथनी और करनी क्या है?ध्याड़ी क्षेत्र के कांंग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि बूथ कमेटियां बूथ स्तर में जाकर आम कार्यकर्ताओं की राय पर बनाई जाएं।चुनाव के बाद यही बूथ कमेटी ही विकास कमेटी के रूप में कार्य करेगी।बैठक में कई लोग भाजपा छोड़ कांंग्रेस में शामिल हुए जिनका ब्लाक कांंग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट द्वारा स्वागत किया गया।बैठक में जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट,न्याय पंचायत अध्यक्ष जगत सिंह मेहता,अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष प्रकाश भारती,पूर्व अध्यक्ष धन सिंह मेहता,पूर्व पीसीसी सदस्य शेर राम आर्य,जिला कांंग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष कमल बिष्ट, संगठन मंत्री राजेन्द्र बिष्ट, कुन्दन सिंह गैड़ा,ललित सिंह गैड़ा,शेर सिंह भैसोड़ा, मदन सिंह भैसोड़ा,पूर्व डीसीबी अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा, प्रशान्त भैसोड़ा,जगत सिंह मेहता,कुन्दन सिंह,हरीश रावत,पुष्कर सिंह,प्रकाश भैसोड़ा,गोपाल राम,गोपाल सिंह,जगतसिंह, जगदीश सिंह,गोपाल सिंह धानक,गोपाल राम,रूप सिंह गैड़ा,गोविन्द सिंह,महेन्द्र राम,प्रताप बिष्ट,नरेश कुमार,डिगर राम,गोपाल सिंह,नारायण राम,देव सिंह,जगत राम,हरीश राम,जगन्नाथ राम,आन सिंह,गणेश सिंह,कुशल सिंह,जीवन सिंह,प्रताप सिंह,भवान सिंह,नन्दन सिंह,आनन्द राम,प्रहलाद सिंह,नर सिंह,ललित सिंह,प्रकाश मेहता,खड़कसिंह गैड़ा,राजेन्द्र भैसोड़ा, बहादुर मेहता,धन सिंह मेहता,भवान सिंह भैसोड़ा आदि शामिल रहे।
