अल्मोडा़-ग्राम सभा खत्याड़ी के मनोज विहार कॉलोनी में पिछले कई महीनों से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है,जिससे मनोज विहारवासियों विशेष रूप महिलाओं को रोजमर्रा के जीवन मे भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है।पूरे मनोज विहार में विशेष रूप से महिलाओं में विभाग के प्रति अत्यंत रोष बना हुआ है।धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के नेतृत्व में मनोज विहार व आदर्श कॉलोनी की महिलाओं की बैठक में महिलाओं ने एक स्वर में पानी की समस्या का मुद्दा उठाया।मंच व महिलाओं ने अधिशासी अभियंता से पानी की नियमित आपूर्ति की माग की।अधिशासी अभियंता खाती जी ने बताया कि अल्मोड़ा में 16 एम एल डी पानी की आवश्कता है जबकि अभी केवल आठ एम एल डी पानी की आपूर्ति हो पा रही है।मंच व मनोज विहार,आदर्श कॉलोनी की महिलाओं ने पुरजोर मांग की कि अल्मोड़ा में यदि पर्याप्त मात्रा मे पानी नही है तो उन्हें एक दिन छोड़ कर भी यदि पानी दिया जाता है,तो पानी शाम को निश्चित समय पर कम से कम दो घंटे दिया जाए,साथ ही पानी के वितरण का समय तय हो।अधिशासी अभियंता ने मंच व महिलाओं को आश्वसान दिया है कि शाम को इस क्षेत्र में पानी दिया जायेगा व सम्बंधित जेई से वार्ता कर पानी के वितरण का समय निश्चित कर दिया जाएगा।ज्ञापन देने वालों में मंच के सयोंजक विनय किरौला,भीम रावत,अशोक भंडारी,कमला भंडारी,दिनेश शर्मा,कमलेश सनवाल,पवन मुस्युनी,आशा बिष्ट,भगवती बिष्ट,चंपा मेहरा,गीता जीना,गीता कनवाल,कमला बिष्ट,कमला मेहरा,कमला नयाल,ममता बोरा,सावित्री कनवाल आदि उपस्थित थे।