अल्मोडा़-धर्म निरपेक्ष युवा मंच की हुई बैठक के पश्चात् आज मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें मंच संयोजक विनय किरौला ने कहा कि संस्कृति,ऐतिहासिकता,लोकल क्राफ्ट,विश्व प्रसिद्ध मंदिरो से घिरा शहर अल्मोड़ा,सालों तक चंदो की राजधानी शहर अल्मोड़ा हर दृष्टिकोण से कुमाऊं के हैरिटेज शहर को पात्रता रखता है।कुमाऊं के प्रतिनिधि व उत्तराखंड के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाला संस्कृतिक शहर अल्मोड़ा को हैरिटेज शहर घोषित किया जाना सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए।धर्मनिरपेक्ष युवा मंच पुरजोर मांग करता है कि हैरिटेज सिटी की पूर्ण पात्रता रखने वाले शहर अल्मोड़ा को हैरिटेज सिटी घोषित किया जाए।हैरिटेज सिटी बनने पर अल्मोड़ा में हैरिटेज पॉइंट बनेंगे,जो अल्मोड़ा व अल्मोड़ा से लगे जिलों के क्राफ्ट जैसे-बास के उत्पाद,ताँबे के बर्तन आदि,चंपावत की लोहे की सामग्री,धारचूला के व्यास-चौदास से लेकर मुनस्यारी, बागेश्वर की लोकल सामग्री हैरिटेज पॉइंट पर सैलानियों को आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।
इसके अतिरिक्त झोडा,चाचरी आदि परंपरागत कला को सैलानियों को पहुचने की सुनियोजित व्सवस्था होगी।
इसके अतिरिक्त शहर को बुनियादी सुविधाओं जैसे-पेयजल,पार्किंग,सिविरेज, सफाई,स्ट्रीट लाइट आदि सुविधाओं से लैस किया जाएगा।मुख्य विकास अधिकारी ने आश्वसत किया कि इस मामले को प्राथमिकता के साथ माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जायेगा।इस अवसर पर मंच के सदस्य ग्राम प्रधान तलाड़बाड़ी किशन सिंह बिष्ट, मयंक पंत, पवन मुस्यूनी,मनीष भाकुनी,मयंक कार्की, भीम रावत,अशोक भंडारी,अमित जोशी, सूरज टम्टा,आदित्य साह,कमलेश सनवाल, अमित चौधरी, निरंजन पांडेय, महेश कुमार, विनोद मुस्यूनी, गोकुल शाही,दिनेश शर्मा, कमलेश भट्ट, इत्यादि लोग मौजूद रहे।