अल्मोड़ा-आज दिनांक 26 अक्टूबर 2021 को धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला एवं उनकी टीम द्वारा तल्ला तिख़ून टिक्कून पट्टी के ग्राम ज्यूड,कफून,डोबा इत्यादि गांव में जाकर आपदा ग्रस्त परिवारों से मुलाकात की तथा आपदा से हुई क्षतिपूर्ति के मुआवजे को लेकर मौके से ही संबंधित विभाग के अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की गई तथा शीघ्र ही आपदाग्रस्त परिवारों को उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि आपदा में पूर्ण तरह क्षतिग्रस्त हुए मकान को मुवावजा राशि तो दी ही जाती है परंतु इसमें संसोधन करके उन प्रभावित परिवारों को भी क्षतिपूर्ति मिलनी चाहिए जिनका आर्थिक रूप से घर,बरामदा दीवार इत्यादि का नुकसान हुआ हो क्षतिपूर्ति मिलनी चाहिए क्योंकि इससे समय रहते प्रभावित परिवार आंशिक रूप से हुई क्षतिपूर्ति को सुधार सकें तथा भविष्य में होने वाले बड़े नुकसान से बचा जा सके।इस अवसर पर मंच संयोजक विनय किरौला,मीडिया समन्वयक मयंक पंत,ब्लाक समन्वयक राजेन्द्र लटवाल,ब्लॉक समन्वयक सूंदर बिष्ट,खीम राम,किशन राम,माधवी देवी,गंगा देवी,मनोज बिष्ट,बबिता देवी,मंजू कांडपाल,अमित भट्ट,दिनेश सिंह,प्रताप राम,भुवन राम,कन्नू तिवारी,मनीष प्रकाश,महेंद्र बिष्ट,लकमण बिष्ट,बच्चन बिष्ट,बिशन लटवाल,मनीष भाकुनी,अमित चौधरी, इत्यादि लोग मौजूद रहे।
