अल्मोड़ा-धर्मनिरपेक्ष युवा मंच द्वारा कोरोनाकाल की दूसरी विकराल लहर में अपने स्वयं के संसाधनों से तथा कार्यकर्ताओं व आम जनता के द्वारा दी जा रही आर्थिक मदद से लगातार राशन वितरण सैनिटाइजेशन व जरूरतमंदों के लिए हर संभव मदद का प्रयास किया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 4 जून 2021 को अल्मोड़ा शहर से लगे ग्रामसभा फलसीमा में सैनिटाइजेशन का अभियान शुरू किया गया।जिसके तहत घर घर जाकर सेनेटाइज किया गया।तथा मंच संयोजक विनय किरौला द्वारा ग्रामीणों को सुरक्षा और सतर्कता के साथ जीवन यापन करने को कहा गया। उन्होंने कहा शीघ्र ही इन ग्राम सभाओं में भी जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण भी किया जाएगा।इस कोरोनाकाल में सभी लोग परेशानी में हैं हमें एक दूसरे का सहयोग कर समस्याएं दूर करने करनी होंगी।इस अवसर पर धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला,मंच के हवालबाग ब्लॉक समन्वयक बिशन सिंह बिष्ट,क्षेत्र पंचायत सदस्य महिमा बिष्ट,मनोज बिष्ट,भुवन सिंह बिष्ट, संजय बिष्ट,त्रिलोक सिंह बिष्ट,लक्ष्मण सिंह बिष्ट,धन सिंह बिष्ट,चंपा देवी,पवन मुस्यूनी,अमित चौधरी,मयंक पंत,मनीष भाकुनी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।