पिथौरागढ़-धार्मिक स्थलों/पर्यटन स्थलों तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी करने तथा शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी,पुलिस उपाधीक्षक धारचूला विनोद कुमार थापा एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुमित पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 26.04.2022 को पर्यटन स्थलों,धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने/गन्दगी करने व धूम्रपान कर पर्यावरण को दूषित करने वालों के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाते हुए 95 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत तथा 9 व्यक्तियों के विरुद्ध कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही कर कुल 27250 रू० समायोजन शुल्क जमा किया गया।इसी क्रम में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट के नेतृत्व में का० श्रृवण कुमार व का० नरेन्द्र देऊपा द्वारा चैकिंग के दौरान ग्राम धराड़ी में सार्वजनिक स्थान पर परचून की दुकान पर शराब पीने व पिलाने पर अभियुक्त पूरन सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी ग्राम धराड़ी गंगोलीहाट को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना गंगोलीहाट में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।पर्यावरण व पर्यटन स्थल को दूषित करने वालों के विरुद्ध जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान निरन्तर जारी रहेगा।
