अल्मोड़ा-धार की तूनी-एनटीडी सड़क सुधारीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लम्बे समय से खराब पड़ी एनटीडी- धार की तूनी सड़क के हालात आज अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी के अथक प्रयासों से सुधरने वाले हैं। उन्होंने कहा कि एनटीडी से धार की तूनी रोड की मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए शासन ने धनराशि जारी कर दी है।रोड बनने से स्कूल के बच्चो समेत समस्त नगर वासियो को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि एनटीडी से धार की तूनी तक की सड़क के लिए सरकार ने अपनी आँख मूँद ली थी।यह रोड कई बड़े हादसों को दावत दे रही थी।इस रास्ते पर कई स्कूल भी हैं जिनकी गाड़िया इन्ही रास्तो से होते हुए जाती हैं।सड़क की बदहाल स्थिति होने से कई दुर्घटनाएं इस सड़क पर हो चुकी हैं तथा कई राहगीरो को गंभीर चोटें भी आई। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कई बार विभागों से आख्या लेकर अधिकारियों को भेजी थी परंतु इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।उसके बाद विधायक द्वारा हाई कोर्ट में पीआईएल दर्ज की गई थी जिस पर कोर्ट द्वारा सरकार से जवाब मांगा गया था परंतु सरकार द्वारा जवाब नहीं दिए जाने पर हाईकोर्ट द्वारा डीएम अल्मोड़ा और शहरी विकास सचिव को अवमानना नोटिस जारी किया था।जिसके बाद शासन द्वारा 74.87 लाख रुपये की धनराशि जमा कर दी गई है। उन्होंने कहा कि रोड के निर्माण होने से समस्त स्कूली बच्चों को सुविधा प्राप्त होगी साथ ही नगर वासियो को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से विधायक मनोज तिवारी बधाई के पात्र हैं जिनके प्रयासों से वर्षों से बदहाल पड़ी इस सड़क के सुधारीकरण के लिए धनराशि आवंटित हो पाई।
