जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पाण्डेय ने जागेश्वर विधान सभा के लमगडा विकासखंड में कांडे ग्राम में धाम देव रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित नवम दिवस की रामलीला में मुख्य अतिथी के रूप में अपनी उपस्थिति दी।उनके साथ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में विक्रम सिंह बगड़वाल ब्लाक प्रमुख लमगडा, कुन्दन सिंह नगरकोटी मंडल उपाध्यक्ष लमगडा,लक्ष्मण पटवाल मीडिया प्रभारी,बच्ची सिंह बिष्ट पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सिलपड़,हयात सिंह धोनी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य,रजनीश अधिकारी क्षेत्र पंचायत सदस्य,कुंदन सिंह बिष्ट पूर्व प्रधान सिलपड़,प्रकाश जोशी,किशन अधिकारी,मनोज बिष्ट,राम सिंह नगरकोटी,आन सिंह बिष्ट,तारा बजेठा सोशल मीडिया प्रभारी,बहादुर सिंह नेगी,प्रहलाद सिंह,राजू धानक,किशन फर्त्याल आदि लोग उपस्थित रहे।उपस्थित राम भक्तो को सम्बोधित करते हुए सुभाष पाण्डेय ने सभी से भगवान राम के बताए मार्ग पर चलने की अपील की और समस्त क्षेत्र की जनता की सुख समृद्धि हेतु भगवान राम से प्राथना की।