अल्मोड़ा-अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के दिनांक 25/05/2022 को जनपद अल्मोड़ा भ्रमण पर सर्वप्रथम पुलिस महानिदेशक द्वारा गार्द की सलामी ली गई।सलामी के पश्चात् जनपद के पत्रकार बन्धुओं के साथ प्रेस वार्ता की गई।वार्ता में चारधाम की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है,पुलिस लाईन में प्रशासनिक भवन का निर्माण किये जाने की बात कही गयी।तत्पश्चात् डॉ० नीलेश आनन्द भरणे पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमॉयू परिक्षेत्र नैनीताल एवं प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा की उपस्थिति में जनपद के पुलिस अधि०/कर्मचारियों का पुलिस लाईन में सम्मेलन लिया गया।सम्मेलन का संचालन सुश्री ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन द्वारा किया गया।सम्मेलन में उपस्थित सभी थाना चौकी प्रभारियों एवं कर्मचारीगणों से समस्याएं सुनी गई व समस्याओं के शीघ्र निवारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।महोदय द्वारा पुलिस कर्मचारियों के कल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया गया।डीजीपी महोदय ने सभी अधि०/कर्म०को ध्येय वाक्य मित्रता,सेवा और सुरक्षा को चरितार्थ करने के लिए पूरे मनोयोग से काम करने की प्रेरणा दी साथ ही कहा कि जो पुलिस अधिकारी या कर्मचारी अच्छा काम करेगा उसे सम्मानित किया जाएगा और जो गलत काम करेगा उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस मेडल अब रैैंक या उम्र नहीं,बल्कि काम देखकर दिया जाएगा।सभी शिकायतकर्ताओं, यात्रियों एवं आम जनमानस से विनम्रता पूर्ण व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया।उन्होंने कहा वर्तमान ड्रग्स,साईबर ठगी,महिला सुरक्षा एक चुनौती का विषय है ऐसे मामलों में कड़ी कार्यवाही की जाए। साईबर अपराध पर चिंता जताते हुए बताया कि आमजन मानस की जीवनभर की कमाई एक झटके में उड़ा रहे हैं,साईबर ठगी के मामले सामने आने पर साईबर ठगों को गिरफ्तार करने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जाय।डॉ० नीलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक कुमॉयू परिक्षेत्र ने कहा कि डी०जी०पी० द्वारा पुलिस कल्याण हेतु किये गये लगातार प्रयास से अवगत कराते हुए उनके द्वारा पूर्व में जारी किये गये व्हाट्सअप नम्बर पर अपनी समस्याओं से सीधे संवाद किये जाने हेतु भी अवगत कराया गया।डीजीपी द्वारा पुलिस लाइन के आवासीय परिसर का भी निरीक्षण किया गया।उक्त सम्मेलन के दौरान डी०जी०पी० उत्तराखण्ड द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रीमती हेमा ऐठानी पीआरओ एसएसपी अल्मोड़ा सहित,म०आ० मीनाक्षी पाण्डे महिला थाना,का०चालक डायल 112 कैलाश काला एवं का० मोहन बोरा साईबर सैल अल्मोड़ा को प्रशस्ति पत्र एवं उनके द्वारा लिखी गयी बुक खाकी में इंसान पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।उक्त सम्मेलन में विमल प्रसाद पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा,तपेश कुमार चन्द पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत,राजीव कुमार टम्टा पुलिस उपाधीक्षक संचार,जीतेन्द्र पाठक प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन के अतिरिक्त सभी थाना/चौकी एवं शाखा प्रभारी के साथ अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।