अल्मोड़ा-आज देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त एसएसपी चंद्रशेखर घोडके से मुलाकात की और जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया।इस मौके पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसएसपी को एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें बताया गया कि देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल अल्मोड़ा में व्यापारियों एवं आम जनमानस के लिए एक महत्वपूर्ण संगठन है जिसका उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा करना है।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि विदित है कि होली और रमजान यह दोनों पवित्र त्यौहार नजदीक हैं और पूरे भारतवर्ष में अल्मोड़ा एक ऐसा नगर है जो अपनी संस्कृति एवं भाईचारे के लिए जाना जाता है।ऐसे में जब दोनों त्यौहार साथ-साथ हैं तो कुछ उठाईगिरी,जेब कतरे एवं शांति भंग करने वाले लोग भी इन त्यौहारों में मौका देखकर शहर की फिजा को खराब करने का षडयंत्र रचते हैं,जिसकी वजह से पूरे त्यौहार का माहौल खराब हो जाता है।जिस पर होली और रमजान के इन भाईचारे के त्यौहारों को देखते हुए देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल अल्मोड़ा ने एसएसपी से निवेदन किया है कि ऐसे में पुलिस गश्त बढ़ाई जाये।मंदिरों में,पार्कों में गहन चैकिंग अभियान चलाया जाए। बताया कि आजकल ज्यादातार लोग इन स्थलों को ही नशा करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। चैकिंग अभियान से लोगों में भी पुलिस प्रशासन के लिए विश्वास कायम रहेगा और अल्मोड़ा नगर के लोग इन दोनों त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से भाईचारे के साथ मना सकेंगे।इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार,नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’,महिला जिला उपाध्यक्ष व पार्षद वंदना वर्मा,महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता,कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रमोद पवार‘भीमा’, नगर महामंत्री दीप चंद्र जोशी, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट,जिला महामंत्री हिमांशु काण्डपाल, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, हरि कृष्ण खत्री, सुधीर गुप्ता, मनीष मल्होत्रा, जिला मंत्री दिनेश काण्डपाल, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे,अमन टकवाल, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह आदि उपस्थित रहे।
