अल्मोड़ा-देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की गुरुवार को बैठक आयोजित हुई।बैठक में व्यापारियों समेत तमाम समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं लोगों से ऑनलाइन की जगह दुकानों में आकार खरीदारी की अपील की गई।साथ ही निर्णय लिया गया कि आगामी 19 अक्टूबर रविवार को दीवाली पर्व को देखते हुए बाजार खुला रहेगा।बैठक में व्यापारियों ने कहा कि आज हमारा व्यापारी समाज साल भर से दीपावली, दशहरा,होली जैसे त्योहारों का इंतजार करता है।इन त्योहारों की वजह से बैंक से ऋण लेकर अन्य संसाधनों से व्यवस्था करके अपने प्रतिष्ठान में अन्य दिनों से ज्यादा बड़े थोक व्यापारियों से सामान की खरीददारी करके दुकान को स्वच्छ बनाकर व्यापार करने की तैयारी करता है।जिससे कि इन त्योहारों की वजह से अच्छे व्यापार की होने की उम्मीद रहती है ताकि आगे भविष्य में अच्छा व्यापार करके वह अपने परिवार का लालन पालन और अच्छे से कर सके।उन्होंने लोगों से ऑनलाइन के बजाए दुकानों में आकर खरीदारी करने की अपील की है।साथ ही कारोबारियों को इसका लाभ मिले इसके लिए 19 अक्टूबर यानी रविवार को बजार खुला रखने की घोषणा की है।यहां बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार,नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, प्रमोद पवार ‘भीमा’, दीप चंद्र जोशी, वंदना वर्मा, दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, मन्नू गुप्ता, रोहित साह, जयप्रकाश पांडेय, अमन टकवाल, हिमांशु कांडपाल, हिमांशु बिष्ट, नीरज थापा, कमल बिष्ट, दिनेश कांडपाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, गणेश जोशी, दीक्षित जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *