अल्मोड़ा-आज बालेश्वर वार्ड की बूथ की बैठक का आयोजन विधायक प्रतिनिधि व भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता देवाशीष नेगी के नेतृत्व में किया गया।जिसकी अध्यक्षता व संचालन पूर्व छात्रसंघ उपसचिव राकेश भण्डारी के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संदीप श्रीवास्तव उपस्थित रहे।उन्होंने कहा कि देश के निर्माण के लिए व युवाओं के हित एवं प्रदेश को मजबूत बनाने के लिए अल्मोड़ा में युवा विधायक प्रत्याशी कैलाश शर्मा के पक्ष में मतदान करें एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनायें।सह वक्ता के रूप में विक्रम सिंह बिष्ट एवं सुरेश तिवारी उपस्थित रहे।आज के कार्यक्रम में देवाशीष नेगी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात सभी ने पूरे वार्ड का भ्रमण किया व कैलाश शर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।कार्यक्रम में देवाशीष नेगी,संदीप श्रीवास्तव, हरीश त्रिपाठी, सुरेश काण्डपाल, विक्रम सिंह बिष्ट, राकेश नेगी,मोहित काण्डपाल, दीपक तिवारी,अजय मेहता,अर्जुन बिष्ट, पवन कुमार,नवीन कुमार,मयंक किरौला, कैलाश तिवारी,रामसिंह बोरा,ललित नेगी,विपिन बिष्ट, त्रिलोक रौतेला, आशीष नेगी सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
