अल्मोड़ा-आज सोहन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में युवा छात्र नेताओं द्वारा देवाशीष नेगी के जिला मंत्री भाजपा बनने पर मिष्ठान वितरण किया गया।इस अवसर पर छात्र नेताओं ने कहा कि भाजपा द्वारा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवाशीष नेगी को जिला मुख्य कार्यकारिणी में शामिल करना समस्त छात्र नेताओं की जीत है।देवाशीष नेगी पूर्व में छात्रसंघ अध्यक्ष,भाजयुमो नगर अध्यक्ष,जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ,जिला मंत्री,प्रदेश प्रवक्ता के साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ उपसचिव दीपक कनवाल ने कहा कि भाजपा द्वारा देवाशीष नेगी को जिला मंत्री घोषित करना सभी युवाओं के लिए हर्ष की बात है तथा इससे सभी छात्र नेताओं का मनोबल बढ़ेगा जिससे आगे चलकर छात्र नेताओं में नेतृत्व कि क्षमता बढ़ेगी। निवर्तमान उपसचिव दीपक तिवारी ने कहा कि मुख्यधारा में छात्र नेताओं को जोड़ने से सभी युवाओं का उत्साह वर्धन हुआ है।देवाशीष नेगी द्वारा निरंतर छात्र नेताओं का उत्साह बढ़ाया जाता रहा है। देवाशीष नेगी प्रत्येक छात्र संघ चुनाव में सक्रिय रहते हैं।मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में पंकज फर्त्याल,रजत मेहरा,राकेश भण्डारी,चन्दन बहुगुणा,कानू पंत, आदित्य बिष्ट,भुवन बोरा,पंकज मेहता,राज बिष्ट,पंकज कनवाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *