बागेश्वर-आज दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के सभी पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऐतिहासिक जीत के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बागेश्वर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया गया। विदित हो कि दिल्ली विश्वविद्यालय में कल 22 सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें से अधिकांश कैंपस कॉलेजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों को विजय श्री प्राप्त हुई।आज दिल्ली विश्वविद्यालय के शासन के सभी पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पैनल को ऐतिहासिक जीत प्राप्त हुई।प्रांत संयोजक राष्ट्रीय कला मंच उत्तरांचल प्रांत पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी ने बताया कि यह जीत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र हितों समाज हितों एवं राष्ट्रीय हितों में किए गए संघर्षो की जीत है।आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन एवं छात्र-छात्राओं की पहली पसंद बन चुका है।उन्होंने बताया कि इसी ऊर्जा के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगामी छात्रसंघ चुनाव में प्रतिभाग कर छात्र छात्रों के विश्वास को जीत कर ऐतिहासिक विजय की ओर अग्रसर रहेगी।दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पैनल ने क्लीनस्वीप किया है।इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद बागेश्वर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया गया एवं संकल्पित होकर आगामी छात्रसंघ चुनाव में विजय श्री प्राप्त करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर हिमांशु जोशी,हरेंद्र दानू ,पंकज कुमार ,उमेश मेहता,लोकेंद्र ,ललितथापा,विक्रम,
नितिन,खजान,हर्षु,वर्षा,अनमोल,गौरव,योगेश आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *