अल्मोड़ा-दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की धमाकेदार जीत पर आज भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओ ने चौघानपाटा में एक दूसरे को बधाईयां दी व मिष्ठान वितरण किया।भाजपा कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी कर खुशियों का इजहार किया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद,जे पी नड्डा जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करने पर केन्द्रीय राज्य मंत्री सांसद अजय टम्टा ने सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी।साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को भी बड़ी जीत दर्ज करने पर बधाई दी।जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,जेपी नड्डा,अमित शाह को इस बड़ी जीत की बधाई दी।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने भी भारतीय जनता पार्टी की इस ऐतिहासिक जीत पर समस्त पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओ को बधाई व शुभकामनाएं दी। जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने भी दिल्ली में बड़ी जीत दर्ज करने पर खुशी जताई व शुभकामनाएं दी।पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने भी सभी को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई व शुभकामनाएं दी। भारतीय जनता पार्टी के प्रथम महापौर बने अजय वर्मा ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर दिल्ली जीत पर समस्त पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओ को शुभकामनाएं व बधाईयां दी। मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी कार्यक्रम में महापौर अजय वर्मा,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,पूनम पालीवाल, जिला मंत्री महेश बिष्ट,नगर अध्यक्ष मनोज जोशी,कृष्ण बहादुर सिंह,मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट,जगत तिवारी,पूर्व मंत्री विनीत बिष्ट,पूर्व मंत्री संदीप श्रीवास्तव,आनन्द कनवाल, मनीष जोशी,ललिता पंचपाल,संजीव जोशी,अभय शाह,राजीव गुरूरानी,हरीश कनवाल,ललित मेहता,पप्पू बिष्ट,संजय गोयल,आशीष गुरू रानी,धर्मवीर आर्य सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *