अल्मोड़ा-उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा और संगीत जगत का सबसे बड़ा अवार्ड शो यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2024 का दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू ऑडिटोरियम में शनिवार दिनांक 31 अगस्त 2024 को भव्य आयोजन किया गया।जिसमे फिल्म,संगीत और रंगमंच के क्षेत्र से जुड़े कई मशहूर हस्तियों ने इस आयोजन में शिरकत की और उत्तराखंड की नई पीढ़ी के कलाकारों को प्रोत्साहित किया। यंग उत्तराखंड पिछले कई सालों से यह कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है और इस बार इसका 12 वां संस्करण था।उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा एवं संगीत जगत के कलाकारों के प्रोत्साहन के उदेश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में गत वर्ष 2023 में फिल्म और संगीत क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देने के लिये विभिन्न श्रेणियों में कलाकारों को मंच पर यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स की ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया।फिल्म केटेगरी के विजेता इस प्रकार से हैं।सर्वश्रेष्ठ खलनायक के विजेता पदमेंदर रावत (फिल्म चक्रव्यूह),
सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेता के विजेता रवि ममगाई (फिल्म पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन),सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री के विजेता शिवानी भंडारी (फिल्म पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन),सर्वश्रेष्ठ फिल्म कहानी के विजेता रुचि ममगाईं (फिल्म – पोथली),सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के विजेता राजेश नौगाई (फिल्म चक्रव्यूह),सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के विजेता उर्मी नेगी (फिल्म बथों सुबेरो घाम 2),सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक के विजेता उर्मी नेगी (फिल्म बथों सुबेरो घाम 2),सर्वश्रेष्ठ फिल्म के विजेता फिल्म बथों सुबेरो घाम 2 निर्माता-निर्देशक- उर्मि नेगी),सर्वश्रेष्ठ छायाकार के विजेता मनोहर सती (फिल्म जै धारी माँ),सर्वश्रेष्ठ फिल्म संगीत के विजेता रुपेश,संजय कुमोला,नरेंद्र सिंह नेगी और प्रीतम भरतवाण फिल्म बथों सुबेरो घाम 2)।म्यूजिक केटेगरी के विजेता इस प्रकार से हैं।सर्वश्रेष्ठ गायक के विजेता सौरभ मैठाणी (गीत पहाड़ों को रैबासी),सर्वश्रेष्ठ गायिका के विजेता ममता आर्य (गीत- रंग भंग खोला पारी),सर्वश्रेष्ठ गीतकार के विजेता डाक्टर गुंजन जोशी (गीत उत्तराखंड हमारो )
सर्वश्रेष्ठ गीत निर्देशक के विजेता ने यो फर्स्वाण (गीत-सुरीला),सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के विजेता नितेश बिष्ट (गीत उदासा) रहे।इन पुरुस्कारों के अलावा उत्तराखंड की दो विशिष्ट हस्तियों को दो विशेष सम्मानों से भी अलंकृत किया गया जिसमें उत्तराखंडी फिल्मों के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता घनानंद उर्फ़ घन्ना भाई को यंग उत्तराखंड लाइफ टाइम सिने अवार्ड्स तथा प्रसिद्ध लोक गायक एवं गीतकार संतोष खेतवाल को गोपाल बाबू गोस्वामी लीजेंड्री सिंगर अवार्ड दिया गया।दर्शकों से खचाखच भरे सभागार में उत्तराखंड के लोक-कलाकारों ने अपनी जीवंत लाइव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया जिनमें प्रमुख रूप से टीम पंखयारू की लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस,जौनसार ग्रुप की लोक नृत्य परफॉर्मेंस,श्रद्धा कुहुप्रिया की लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस,कैलाश कुमार की लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस,इन्फिनिटी ग्रुप की नृत्य परफॉर्मेंस,
सौरभ मैठाणी की लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस,नताशा शाह,संजोली सिंह और आशु बोरा ग्रुप की नृत्य परफॉर्मेंस आदि मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर सभागार में बैठे दर्शकों करतल ध्वनि से अपने इन सभी लोक-कलाकारों का खूब उत्साह वर्धन किया और गीत-संगीत-नृत्य का खूब आनंद लिया।इसके साथ ही उत्तराखंड के सुरसम्राट गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को उत्तराखंड के लोकसंगीत में 50 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष में यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स के मंच पर उनका विशेष ट्रॉफी के साथ सम्मान किया गया।इस वर्ष हमारे बीच से हमारे 2 प्रसिद्ध लोक कलाकार प्रह्लाद मेहरा और गीता नेगी उनियाल,असमय हमको छोड़कर इस दुनिया से रुक्सत हो गयी।यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2024 में इन दो कलाकारों को भावभीनी श्रदांजलि दी गयी तथा साथ ही साथ गीता नेगी उनियाल के परिवार वालों को यंग उत्तराखंड की तरफ से आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रॉवत कार्यक्रम में मौजूद रहे।इस कार्यक्रम का सफल संचालन प्रसिद्ध रेडियो जॉकी एवं ओहो रेडियो संस्थापक आरजे काव्य एवं उत्तराखंड की प्रसिद्ध गायिका नेहा खंकरियाल ने किया।यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स का उद्देश्य उत्तराखंड के सिनेमा-संगीत को प्रोत्साहित कर एक व्यापक फलक पर आगे बढ़ाने का एक प्रयास है।नई पीढ़ी के सिनेमा, संगीत एवं लोककलाकारों को गुणवत्ता के साथ इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहिचान बनाने के लिए प्रेरित करना है और एक अच्छा कंटेंट दर्शकों के सामने प्रस्तुत कर उत्तराखंडी फिल्म उद्योग को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुँचाना है। इस वृहद् एवं भव्य आयोजन में यंग उत्तराखंड संस्था अपने सभी स्पोंसर्स, जूरी सदस्यों,सहयोगियों, फिल्म-निर्माता निर्देशकों, लोक-कलाकारों,सम्मानित दर्शकों, मीडियाकर्मियों मंच संचालकों एवं कार्यक्रम से परोक्ष अथवा अपरोक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों का हार्दिक धन्यवाद करती है।यंग उत्तराखंड की टीम से इस कार्यक्रम में अनूप डोबरियाल,केसीएस रावत,विवेक पटवाल,भूपेंद्र मनोला,विक्रम रावत, सुधीर पुण्डीर,प्रमोद शर्मा,महेंद्र सिंह मनराल,शोभा नेगी,सुभाष काण्डपाल आदि मौजूद रहे।

