अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों/जनपदों से जनपद में कार्यरत/ निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/ मजदूरों/ फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 2.03.2025 को प्रातः थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टोलियों ने जगह-जगह सघन सत्यापन अभियान चलाया।जिसमें करीब 105 किराएदार व मजदूरों का सत्यापन किया गया।बिना सत्यापन मजदूर रखने पर 1 ठेकेदार के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 5000₹ जुर्माना किया गया तथा लोगों को हिदायत दी गई कि किराएदारों व मजदूरों का सत्यापन अति शीघ्र करा लें अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी।इसके अलावा फेरी आदि लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर कुल 3 बाहरी लोगों पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *