देहरादून-दीया सोसाइटी के द्वारा अपना घर अनाथालय देहरादून में 14 नवंबर के अवसर पर जाकर उन्हें बाल दिवस के बारे में बताया और उन्हें समझाया कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं इसलिए हमें अच्छे रास्तों का अनुसरण करना चाहिए।वर्तमान में रह रहे 40 बच्चों को मौजे -टोपी चॉकलेट,टॉफी और बिस्किट वितरित की अपना घर अनाथालय की संचालिका के द्वारा बताया कि इस अनाथालय में वर्तमान समय में 40 बच्चे रहते हैं और इनके खाने -रहने की व्यवस्था अपना घर संस्था द्वारा की जाती है।दीया ग्रुप के सदस्यों ने पूरे संस्था में भ्रमण किया और उन्हें यथासमय मदद का भरोसा दिलाया।इन आश्रमों से यदि कोई किसी बच्चे को गोद लेना चाहता है तो वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।दीया सोसायटी ने सभी प्रदेश के निवासियों से अपील की है कि वे भी अपने आस -पास के जरूरतमंद लोगों को जरूर मदद करें।दीया ग्रुप के सदस्य गंगा सिंह बसेड़ा ने बच्चों को अभाव से ऊपर उठकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित किया तथा सभी बच्चे बहुत खुशी के साथ अपने अपने अनुभवों को शेयर कर रहे थे।इस अवसर पर किरण कठायत केदार धामी ,मोंटी बिष्ट आदि अन्य दीया समूह के सदस्य उपस्थित रहे।
